Responsive Menu
Add more content here...
February 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

पटना सहित कई इलाके हुए पानी-पानी : बारिश से मौसम हुआ खुशगवार

By Shakti Prakash Shrivastva on July 18, 2021
0 485 Views

पटना, (संवाददाता)। पटना और और आस-पास के इलाकों में  शनिवार से शुरू हुई बारिश रविवार को भी जमकर हुई। पश्चिम बंगाल की तरफ से आने वाली नमीयुक्त हवाओं की वजह से हुई इस बारसात ने जहां मौसम को खुशगवार बना दिया वहीं इलाकाइयों को उमस भरी गर्मी से निजात भी दिलाई।

पटना के अलावा सीवान, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास, सारण और नालंदा जैसे इलाके में भी गरज के साथ औसत से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम विभाग ने कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में संपूर्ण बिहार में हल्की एवं मध्य वर्षा दर्ज की गई है। उत्तर बिहार एवं दक्षिण पूर्व बिहार के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की गई है। भारी वर्षा वाले प्रमुख क्षेत्रों में अररिया के फारबिसगंज, पश्चिम चंपारण के रामनगर में 9 सेमी बारिश हुई है। सीतामढ़ी के ढैंगब्रिज, पश्चिम चंपारण के चनपटिया, भागलपुर के सबौर, कटिहार और मधुबनी जिले के सहुली घाट में 7 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा भारी बारिश वाले स्थानों में गरौल और सरैया में 7 सेमी बारिश हुई। वहीं वैशाली में 6 सेमी और मधुबनी में 5 सेमी बारिश हुई। हालांकि इस बारिश से भी तापमान पर कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। बक्सर का अधिकतम तापमान सबसे अधिकतम 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने अरवल, जहानाबाद और गया के कुछ भागों में अगले 2-3 दिनों तक मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका जताई है। इस बाबत विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में कहा गया है कि मौसम को देखते हुए लोग सतर्क और सावधान रहें। अगर खुले स्थान में हो तो शीघ्र ही किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। मौसम के मिजाज के बदलने के साथ ही लोग बारिश का आनंद ले रहे हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *