Responsive Menu
Add more content here...
May 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • सीसीएस विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में पढ़ाये जाएंगे योगी और स्वामी रामदेव

सीसीएस विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में पढ़ाये जाएंगे योगी और स्वामी रामदेव

By Shakti Prakash Shrivastva on May 31, 2021
0 471 Views

मेरठ, (संवाददाता)। किसी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में क्या रखा जाना है इसका निर्धारण वहाँ की बोर्ड आफ स्टडीज़ तय करती है। जैसे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के बोर्ड आफ स्टडीज़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रखर वक्ता जग्गी वासुदेव और योगगुरु रामदेव समेत बशीर बद्र और कुँवर बेचैन सरीखे शायरों-रचनाकारों को अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है। अब इन मनीषियों के बारे में पठन-पाठन होगा।

बीए दर्शनशास्त्र का हिस्सा होंगे योगी और रामदेव

विश्वविद्यालय संचालन के लिए गठित बोर्ड ऑफ स्टडीज ने इस नए पाठ्यक्रम को स्वीकृति दे दी है। नए पाठ्यक्रम में योगी आदित्यनाथ द्वारा लिखित ‘हठ योग का स्वरूप व साधना’ पढ़ाई जाएगी। यह किताब गोरखनाथ ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित की गयी है। इसी तरह योगगुरू बाबा रामदेव द्वारा लिखित ‘योग साधना एवं योग चिकित्सा रहस्य’ पुस्तक बीए दर्शनशास्त्र के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इसमें अब योग प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों को शामिल किया गया है। हिंदी साहित्य में उर्दू गीतकार कुंवर बेचैन और शायर बशीर बद्र पढ़ाये जाएँगे।

बीएससी के कोर्स में भी बदलाव

विश्वविद्यालय के संयोजक डॉ. डीएन सिंह की मुताबिक विश्वविद्यालय के 30 फीसदी पाठ्यक्रम में दो माइनर पेपर बनाए गए हैं। एक पेपर अप्लाइड ऐथिक्स और दूसरा अप्लाइड फिलॉसफी का रखा गया है। इसमें आईआईटीयन मोटिवेशनल स्पीकर सदगुरु जग्गी वासुदेव की ‘ईशा प्रिया साधना’ को शामिल किया गया है। बीएससी के कोर्स में बदलाव करते हुए उसमें आर्यभट्ट, भास्कराचार्य, लीलावती, रामानुजन, माधवाचार्य, स्वामी कृष्णतीर्थ जैसे भारतीय गणितज्ञों और उनके योगदान को भी पढ़ाया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *