Responsive Menu
Add more content here...
March 21, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में सामने आए 2.73 लाख नए केस, 1619 लोगों ने दम तोड़ा

कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में सामने आए 2.73 लाख नए केस, 1619 लोगों ने दम तोड़ा

By Nikhil Pal on April 19, 2021
0 312 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, क्या आम और क्या खास सभी इसके चपेट में हैं तो वहीं सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जाड़ी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,73,810 नए केस सामने आए हैं। नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,50,61,919 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 1,619 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,78,769 पहुंच गया है। हालात कितने खराब हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ 12 दिनों में ही महामारी की दर बढ़कर दोगुनी हो गई है।

कई राज्यों में बुरा हाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2 लाख 73 हजार से अधिक मामले मिले हैं और 1619 लोगों की जान गई है। पहली बार एक दिन में इतने ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 50 लाख 61 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ 26 लाख 53 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। मरीजों के उबरने की दर गिरकर 86 फीसद पर आ गई है।महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हालात बेहर चिंताजनक है। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात शामिल हैं।कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर कई राज्यों ने केंद्र पर निशाना साधा है कि उनके पास वैक्सीन की किल्लत है और सरकार उन पर ध्यान नहीं दे रही है। तो वहीं जैव-प्रौद्योगिकी विभाग ने मीडिया को जानकारी दी है कि ‘कोवैक्सीन’ के उत्पादन में तेजी लाई जा रही है और सितंबर तक हम हर महीने 100 मिलयन यानी कि 10 करोड़ डोज तैयार कर लेंगे और हम मई-जून तक प्रोडक्शन डबल कर लेंगे।कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सा के उपयोग के लिए ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने औद्योगिक उपयोग के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है। मालूम हो कि कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के चलते कई राज्य ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *