Responsive Menu
Add more content here...
January 14, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार में 1000 डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए 10 मई को होगा वॉक इन इंटरव्यू

बिहार में 1000 डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए 10 मई को होगा वॉक इन इंटरव्यू

By Nikhil Pal on May 2, 2021
0 345 Views

पटना-बिहार में कोरोना महामारी की वजह से उपजे हालात को देखते हुए राज्‍य सरकार एक साथ डेढ़ हजार से अधिक डॉक्‍टरों की बहाली करने जा रही है। इनमें 1000 डॉक्‍टरों की बहाली केवल इंटरव्‍यू यानी साक्षात्‍कार के आधार पर होगी, जिसके लिए तिथि सरकार ने घोषित कर दी है। यह साक्षात्‍कार 10 मई को आयोजित किया जाएगा।स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य में डॉक्टरों की कमी पूरी करने के हर संभव प्रयास हो रहे है। 536 ब्लॉक में संविदा डॉक्टर बहाली के फैसले के बाद अब संविदा पर एक हजार डॉक्टर नियुक्त करने की मंजूरी राज्य मंत्रिमंडल ने दी है।

राज्य मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया सभी जिलों के सिविल सर्जन को संविदा पर डॉक्टर बहाल करने के अधिकार दिए गए है। 10 मई को वॉक इन इंटरव्यू होगा और डॉक्टर बहाल कर लिए जाएंगे।इसके अलावा अस्पतालों में पारा मेडिक्स व लैब टेक्नीशियन, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की अस्थाई नियक्ति का अधिकार सिविल सर्जन को दिया गया है। यह नियुक्ति तीन महीने के लिए होगी। इसके अलावा सामान्य डॉक्टर के रिक्त 2362 और विशेषज्ञ डॉक्टर के 3706 पद पर नियक्ति के लिए तकनीकी सेवा आयोग ने विज्ञापन निकाला है। यह नियुक्ति भी जल्द से जल्द करने का आग्रह किया गया है।मंत्री ने बताया एक और बड़ा निर्णय हुआ है कि जो सीनियर रेजिडेंट हाल में सेवा निवृत्त हुए हैं वे और तीन महीने तक सरकार को अपनी सेवा दे सकेंगे। मंत्री पांडेय ने कहा कि कोविड से निपटने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *