Responsive Menu
Add more content here...
March 21, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई में कई देशों ने मदद में बढ़ाए हाथ,भेजी राहत सामग्री

कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई में कई देशों ने मदद में बढ़ाए हाथ,भेजी राहत सामग्री

By Nikhil Pal on May 7, 2021
0 379 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)-देश में कोरोना का कहर जारी है।कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अन्य देशों से भारत को पूरा सहयोग मिल रहा है। संकट की इस घड़ी में भारत के साथ अन्य देश पूरी मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत के लिए ऑक्सजीन संकट सहित मेडिकल उपकरण की कमी को पूरा करने के क्षेत्र में कई देश भारत की मदद करने के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं।

स्विट्जरलैंड, पोलैंड, नीदरलैंड और बैंकॉक ने भेजी मदद

यूएस, फ्रांस, ब्राजील और यूके के बाद अब स्विट्जरलैंड, पोलेंड, नीदरलैंड और बैंकॉक भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। इन देशों से भी कई विमानों के जरिए राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है।स्विट्जरलैंड ने भारत के लिए कई सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और 50 श्वसन यंत्र (respirators) भेजे हैं, जिसकी कीमत CHF 3 मिलियन (लगभग अमरीकी डालर 3.3 मिलियन) है। स्विट्जरलैंड दूतावास ने इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा पोलेंड भी भारत की मदद के लिए सामने आया है। इस देश से महामारी से लड़ने के लिए लगभग 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की खेप भेजी गई है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता, अरिंदम बागची ने इस समर्थन के लिए यूरोपीय देश को धन्यवाद कहा है। इन देशों के अलावा बैंकाक से भी भारत को मेडिकल उपकरण भेज गए हैं। भारतीय वायु सेना के सी -17 विमान ने बैंकाक से पानागढ़ एयर बेस (पश्चिम बंगाल) तक 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों को एयरलिफ्ट किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *