Responsive Menu
Add more content here...
November 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

चक्रवाती तूफान ‘टाक्टे’ के बाद अब ‘यास’ बिगाड़ेगा मौसम का मिजाज

By Shakti Prakash Shrivastva on May 23, 2021
0 705 Views

गोरखपुर, (संवाददाता)। प्रदेश के पूर्वाञ्चल सहित देश के कई हिस्सों में बेमौसम आँधी-तूफान-बारिश ला चुके अरब सागर के तूफान ‘टाक्टे’ के बाद अब बंगाल की खाड़ी से आ रहे ‘यास’ नाम के चक्रवाती तूफान की बारी है। यह तूफान 25-26 तक उड़ीसा और पश्चिम बंगाल को हिट करेगा। इसके प्रभावस्वरूप गोरखपुर सहित समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 मई को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।

दो-तीन दिनों तक हो सकती है बरसात

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक अध्ययन के मुताबिक 27, 28 व 29 मई को 20 से 30 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है। उधर बारिश का सिलसिला थमने के बाद शुक्रवार से धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार के बाद अब रविवार को भी सुबह से ही चमकीली धूप निकली हुई है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अगले कुछ दिन तक धूप का यह तेवर बरकरार रहेगा।

25-26 मई तक पहुंचेगा उड़ीसा व पश्चिम बंगाल  

उमस भरी गर्मी का कारण मौसम विशेषज्ञ ने वातावरण में नमी का होना बताया। शुक्रवार को आर्द्रता का प्रतिशत 50 से 80 के बीच बना रहा। नमी और धूप के साथ से वातावरण का हीट इंडेक्स बढ़ जा रहा हैयह चक्रवाती तूफान 25-26 मई तक उड़ीसा और पश्चिम बंगाल तक पहुंचेगा।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *