Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

क्यों बदली अखिलेश से मिलने के बाद विधायक इरफान की जेल

By Shakti Prakash Shrivastva on December 22, 2022
0 460 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है जहां हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। लेकिन राजनीति में की गई प्रतिक्रिया अमूमन पूर्वाग्रह से ग्रसित होती है। ये प्रतिक्रियायेँ सकारात्मक भी हो सकती है और नकारात्मक भी। हाल में ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कानपुर जेल में बंद अपने पार्टी के विधायक हाजी इरफान सोलंकी से मिलने कानपुर जेल गए थे। उनके विधायक से हुई मुलाकात के चौबीस घंटे के अंदर ही विधायक को कानपुर जेल से चार सौ किलोमीटर दूर राज्य के पूर्वी हिस्से में स्थित महाराजगंज जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। इस क्रिया की भी प्रतिक्रिया होनी थी सो चर्चा में आया कि सरकार ने किन्ही पूर्वाग्रहवश ऐसा किया। जबकि सच्चाई में ऐसा हुआ नही था। मंगलवार को आए शासनादेश के अनुसार बुधवार को इरफान सोलंकी को कानपुर से महराजगंज जेल भेज दिया गया। भले ही जेल से विधायक सोलंकी का स्थानांतरण ऐसे समय में हुआ जब उसके पहले जेल में उनसे मिलने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आए थे। लेकिन इस संदर्भ में लगभग हफ्ते दिन पहले ही यानि 13 दिसंबर को ही जिला कारागार कानपुर प्रशासन ने विशेष सचिव जेल को पत्र लिखा था की विधायक इरफान सोलंकी को कानपुर से कही और स्थानांतरित कर दिया जाये। इस बाबत बकायदे जेल बदलने की वाजिब दलीलें भी दी गयी थीं। कानपुर के जिला कारागार अधीक्षक बीडी पांडेय की मुताबिक जेल में सपा विधायक के मामले के कई और आरोपी भी बंद हैं। इसी जेल में बांग्लादेशी नागरिक नूरी शौकत का पिता समेत तीन हिस्ट्रीशीटर भी बंद हैं। इन लोगों पर आगजनी के मामले में विधायक का साथ देने का भी आरोप है। जेलर ने संभावना जताई थी कि कई बड़े अपराधियों के साथ विधायक का बंद होना काफी संवेदनशील है लिहाजा उनकी सुरक्षा के लिहाज से ऐसा किया जाना आवश्यक है। क्योंकि विधायक की सुरक्षा के लिए यहाँ खतरा हो सकता है। मंगलवार को शासन के विशेष सचिव सुरेश कुमार पांडेय ने डीजी कारागार को निर्देश जारी कर सपा विधायक को शिफ्ट करने का निर्देश जारी किया था। इसी आदेश के अनुपालन में विधायक को कानपुर जेल से महराजगंज जेल भेजा गया। विधायक को कानपुर से महराजगंज जेल पहुंचाने के लिए रास्ते में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।

विधायक इरफान सोलंकी पर आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई सफर और बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के परिवार को भारतीय होने का प्रमाणपत्र देने के मामले दर्ज हैं। इसी आरोप में सपा विधायक पिछले दो दिसंबर से कानपुर जेल में बंद थे। महराजगंज जेल में विधायक इरफान सोलंकी को जेल मैनुअल की मुताबिक रखा गया है। चर्चित मामला होने की वजह से आईजी जेल और डीआईजी जेल लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *