Responsive Menu
Add more content here...
June 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • अशरफ के साले का शेर-ए-पूर्वाञ्चल वाला वीडियो वायरल

अशरफ के साले का शेर-ए-पूर्वाञ्चल वाला वीडियो वायरल

By Shakti Prakash Shrivastva on May 27, 2023
0 518 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

                   प्रयागराज और आस-पास के इलाके का चर्चित माफिया रहे अशरफ का इनामिया साला सद्दाम हालांकि फरार चल रहा है। लेकिन उसके पुराने वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। हाल ही में उसका एक और वीडियो वायरल हुआ है जिस पर शेर-ए-पूर्वाञ्चल लिखा हुआ है। सद्दाम पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। मौत से पहले जब माफिया अशरफ अहमद बरेली जेल में बंद था तो उसका यही साला सद्दाम बरेली में रहकर उसकी मदद करता था। इसकी सारी कारगुजारियों का खुलासा उमेश पाल हत्याकांड के बाद हुआ था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा है।

एक लाख रुपये के इनामिया सद्दाम का जो नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उसमें सद्दाम के साथ एक और शख्स दिख रहा है जिसका नाम फुरकान है। फुरकान इन दिनों बरेली जेल में बंद है। वीडियो में इन दोनों ने आईने के सामने खड़े होकर बाल संवारते हुए रील बनाई है।वीडियो के आडियो में एक डायलॉग है कि जिसमें यह बोला गया है कि अपना इक्का तभी दिखाना जब सामने वाला बादशाह निकाले। इस वायरल वीडियो के कैप्शन में शेर-ए-पूर्वांचल लिखा है। इससे पहले भी सद्दाम के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। एक वीडियो में सद्दाम के साथ सिपाही शमीम भी था। इस मामले में भी पुलिस सरगर्मी से जांच कर रही है। पुलिस का सिपाही शमीमसद्दाम गैंग के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ था। शमीम और फरहद की एक फोटो खूब वायरलहुई थी। इन लोगों ने बरेली जेल में बंद रहे अशरफ की मदद की थी। जब उमेशपाल हत्याकांड के बाद सद्दाम की गतिविधियों का खुलासा हुआ तो सद्दाम और उसके गुर्गों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में गुर्गे लल्ला गद्दी, फुरकान, फरहद उर्फ गुड्डू आदि को जेल भेजा जा चुका है। बरेली में सद्दाम खुशबू एन्क्लेव में किराये के मकान में रहता था। सद्दाम के खिलाफ एक मुकदमा उसके मकान मालिक ने भी बारादरी थाने में दर्ज कराया था। दोनों ही मुकदमों में सद्दाम फरार है। इनामिया होने के बाद भी फरार सद्दाम का पुलिस सुराग नहीं लगा पा रही है।

कुछ दिन पहले जन्मदिन की पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें लल्ला गद्दी, फुरकान, सद्दाम और बहेड़ी थाने का सिपाही शमीम केक खाते और मस्ती करते दिख रहे हैं। यह वीडियो फुरकान ने ही बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद उसमें दिख रहे सिपाही शमीम पर भी जांच बैठा दी गई है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *