Responsive Menu
Add more content here...
June 14, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यूपी में कांग्रेस ने किया संगठन का विस्तार, बनाए गए 3 उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 53 सचिव

By Nikhil Pal on March 30, 2021
0 406 Views

लखनऊ-आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुट गई है। इसी के चलते यूपी कांग्रेस कमेटी में विस्तार किया गया है। कमेटी में 3 उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। वहीं 13 नए महासचिव और 53 सचिव नियुक्त किये गए हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को भी संगठन में पद दिया गया है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के तीन नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विश्वविजय सिंह, गयादीन अनुरागी और दीपक कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन में अहम बदलाव

पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है। इसके बीच कांग्रेस ने यूपी कमेटी का विस्तार किया है। प्रदेश में पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय जाट नेता पंकज मलिक, संगठन के मजबूत कार्यकर्ता योगेश दीक्षित, अंसारी चेहरा के बतौर विधायक सुहेल अंसारी, कुर्मी आधार वाले नेता वीरेंद्र चौधरी और पूर्वांचल में ब्राह्मण के बतौर ललितेश पति त्रिपाठी को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था। अब इसमें तीन नाम और जुड़ गया है। पश्चिमी यूपी में जाटव जाति से आने वाले दीपक कुमार, बुंदेलखंड से दलित चेहरा के तौर पर कोरी समाज के गयादीन अनुरागी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। गोरखपुर के आसपास एक जुझारू नेता के तौर पर जाने जाने वाले प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह को महासचिव से प्रमोट करके उपाध्यक्ष बनाया गया है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तार के बाद अब हर जिले का एक प्रभारी सचिव होगा। महानगरों में अतिरिक्त प्रदेश सचिव लगाने की भी रणनीति है। अब प्रदेश के 75 जिलों में एक-एक सचिव होंगे और लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर जैसे महानगरों में संगठन के कामकाज के लिए जिले से इतर सचिव लगाए जाएंगे ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके।यूपी पीसीसी के विस्तार में कई नौजवान कार्यकर्ताओं को मौका मिला है। अंकित धनविक, वसीम अंसारी, अभिषेक पटेल, सदाशिव यादव, राहुल त्रिपाठी जैसे युवा कार्यकर्ताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *