Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने ‘बेटर हाफ’ बता पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन संग की शादी !

IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने ‘बेटर हाफ’ बता पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन संग की शादी !

By Shakti Prakash Shrivastva on July 14, 2022
0 644 Views

पूर्वाञ्चलनामा डेस्क

देश में पहली बार IPL क्रिकेट की शुरुआत करने वाले ललित मोदी ने गुरुवार की शाम अपने ट्वीटर पर मिस यूनिवर्स रह चुकी फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन से शादी करने का खुलासा करते हुए उन्हे अपना बेटर हाफ बताया। हालांकि चंद घंटे में ही बैकफुट पर आते हुए उन्होंने ऐलान किया कि अभी शादी नही हुई है, डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी होगी। ललित ने अपने पहले ट्वीट में सुष्मिता का इंस्टाग्राम अकाउंट @sushmitasen47 टैग किया। सुष्मिता का ट्विटर अकाउंट @thesushmitasen है। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदल सुष्मिता सेन के साथ वाली फ़ोटो लगा दी है। इंस्टाग्राम बायो में लिखा है कि फाइनली नए जीवन की शुरुआत, पार्टनर इन क्राइम, ‘माई लव’ सुष्मिता सेन के साथ। मोदी ने इसके साथ ही सुष्मिता के इंस्टा अकाउंट को भी टैग किया। ललित मोदी 2005 से 2010 तक ‌BCCI के वाइस प्रेसिडेंट और 2008 से 2010 तक IPL के चेयरमैन और कमिश्नर रहे।  2010 में ललित को धांधली के 22 आरोपों की वजह BCCI और IPL कमिश्नर के पद से सस्पेंड कर दिया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी ललित 2010 में विदेश भाग गए थे। दिल्ली के धनाड्य व्यापारी परिवार में जन्मे ललित ने अमेरिका से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। देश आने पर लोगों में क्रिकेट के प्रति दीवानगी देख ललित ने अमेरिकी खेलों के पैटर्न पर IPL की प्लानिंग की। अमेरिका में पढ़ाई के दौरान ही ललित ने अपने से नौ साल उम्र में बड़ी माँ की सहेली तलाकशुदा मीनल से प्यार किया और घरवालों के विरोध के बावजूद 1991 में उससे शादी कर ली। कैंसर से पीड़ित मीनल की 2018 में मौत हो गई। ललित और मीनल के एक बेटी आलिया और बेटा रुचिर है। जहां तक सुष्मिता सेन का सवाल है तो सुष्मिता 1994 में मिस यूनिवर्स चुनी गईं। 1996 में फिल्म दस्तक से उनका बतौर अभिनेत्री बालीवुड में डेब्यू हुआ। वेब सीरीज आर्या में अंतिम बार परदे पर दिखी। वेब सीरीज को पिछले साल इंटरनेशनल एम्मीज में बेस्ट ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। सुष्मिता गोद ली हुई दो बेटियों अलीसा और रेनी की सिंगल मां हैं। अपने कैरियर के शुरुआत से ही बिंदास जिंदगी में विश्वास रखने वाली सुष्मिता कई लोगों के साथ रिलेशनशिप के नाते हमेशा सुर्खियों में रही है। हाल में पिछले साल तक 47 साल की सुष्मिता अपने से 15 साल छोटे रोहमन शाल के लिव इन में रहीं। इसके अलावा सुष्मिता का नजदीकी रिश्ता फिल्म मेकर विक्रम भट्ट, रणदीप हुड्डा, पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम, रेस्तरां मालिक रितिक भसीन और फिल्म डायरेक्टर मुदस्सर अज़ीज़ जैसों के साथ रहा। कहते हैं कि हर चीज की एक उम्र होती है। ऐसा लगता है कि सुष्मिता के लिये वो समय आ गया है इसलिए इस बार बना उनका रिश्ता शायद उनकी जिंदगी का स्थायी रिश्ता बन उनके बाकी जिंदगी की राह आसान कर दे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *