Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का जिम्मा लेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने अनाथ बच्चों को बताया ‘राज्य की संपत्ति’

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का जिम्मा लेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने अनाथ बच्चों को बताया ‘राज्य की संपत्ति’

By Nikhil Pal on May 19, 2021
0 572 Views

लखनऊ-देश में कोरोना की वजह से रोज मौतों का सिलसिला जारी है।यूपी में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। इन सब के बीच कई बच्चे ऐसे भी हैं, जिनका पूरा परिवार ही कोरोना की चपेट में आ गया और उन्हें अपने मां-बाप को खोना पड़ा। ऐसे अनाथ और निराश्रित बच्चों का ध्यान रखने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री ने एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे बच्चों की जिम्मेदारी राज्य सरकार की ओर से उठाने की बात कही है।

बच्चों को राज्य सरकार मुहैया कराएगी सुविधाएं

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए गठित की गई टीम 9 के साथ हुई बैठक में संक्रमण के चलते अनाथ और निराश्रित हुए बच्चों को लेकर एक अहम फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच प्रदेश के भीतर अनाथ अथवा निराश्रित हुए बच्चे अब राज्य की संपत्ति हैं, उनका ध्यान रखने के लिए राज्य सरकार की ओर से सभी जिम्मेदारियां निभाई जाएंगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड के कारण जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत हुआ है, उन बच्चों के भरण-पोषण समेत सभी जिम्मेदारियां और सुविधाएं राज्य सरकार की ओर से मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए सीएम योगी ने महिला एवं बाल विकास विभाग को तत्काल प्रभाव से विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *