Responsive Menu
Add more content here...
November 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी में रिकार्ड तोड़ गर्मी : छः साल बाद चढ़ा पारा, हफ्ते भर बाद होगी बारिश

यूपी में रिकार्ड तोड़ गर्मी : छः साल बाद चढ़ा पारा, हफ्ते भर बाद होगी बारिश

By Shakti Prakash Shrivastva on July 2, 2021
0 636 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। लखनऊ और आस-पास के इलाके में जुलाई के पहले दिन लोगों को उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ा। तापमान 40 डिग्री रिकार्ड किया गया जो 2015 के बाद पहली बार इतना बढ़ा दर्ज हुआ। मौसम विभाग की मुताबिक लगभग हफ्ते दिन बाद होने वाली झमाझम बारिश ही इस गर्मी से निजात दिला पाएगी।  

आज से छः साल पहले सन 2015 में पहली जुलाई को इसी तरह की गर्मी से लोग परेशान हुए थे और पारा 40.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। गुरुवार को भी दर्ज अधिकतम तापमान 40 डिग्री ही रहा। जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। आद्रता 55 से 64 के बीच होने की वजह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को रात भर परेशान किए रखा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक यानि 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मुताबिक शुक्रवार को भी कमोबेश तापमान 30 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता की मुताबिक इस समय हवा के कम दबाव के कारण बारिश फिलहाल रुकी हुई है। यह स्थिति सप्ताह भर तक बनी रह सकती है। इस दौरान हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है। लेकिन झमाझम बारिश के लिए सप्ताह भर इंतजार करना पड़ सकता है। इस दौरान आद्रता बढ़ी रहेगी। जिससे उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *