Responsive Menu
Add more content here...
August 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

ज्योतिर्विद नरेंद्र ने किया गोरखपुर सिनेमा महोत्सव का शुभारंभ

By Shakti Prakash Shrivastva on January 22, 2026
0 480 Views

       गोरखपुर सिनेमा महोत्सव का भव्य आगाज़

                  शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव 
गोरखपुर। सिने रंग फाउंडेशन व राजकीय बौद्ध संग्रहालय के संयुक्त तत्वाधान में 21 व 22 जनवरी को दो दिवसी द्वितीय गोरखपुर सिनेमा महोत्सव का आगाज तारामंडल नौका विहार रोड स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय के यशोधरा सभागार में
हुआ जिसके मुख्य अतिथि ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी रहे । इस दौरान उपनिदेशक डा० यशवंत सिंह राठौर, अमित कुमार ,मोहन आनंद आजाद, शैलेश श्रीवास्तव, प्रदीप सुविज्ञ,प्रोफेसर चंद्रभूषण अंकुर उपस्थित रहे । संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया ।

शहर के चार महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा जो गोरखपुर की पहली फिल्म गोरखनाथ बाबा तोहें खिचड़ी चढ़ाइबो के नायक रत्न सिन्हा, निर्देशक सुरेंद्र चौधरी,डा० विजाहत करीम, अभिनेत्री आभा धुलिया है । चारों विभूतियों में से दो लोगों को प्रथम सत्र में सम्मानित किया गया जिसमें गोरखनाथ बाबा तुहें खिचड़ी चढ़इबों के निर्देशक सुरेंद्र चौधरी और अभिनेत्री आभा धुलिया के प्रतिनिधि के तौर पर रंगकर्मी रचना धुलिया जी शामिल रहीं । कार्यक्रम से जुड़े कलाकार अजय कुमार, दयाशंकर, अमृता सिंह, मुकेश विद्यार्थी, सूरज वर्मा, अरमान,प्रदीप जायसवाल,रितेश चौहान ,विजय यादव, नागेंद्र, अजित कार्तिक,गोपाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे ‌। यह जानकारी सिने रंग फाउंडेशन के संस्थापक धर्मेंद्र भारती ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *