Responsive Menu
Add more content here...
August 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • बुद्ध पूर्णिमा स्नान : कोरोना प्रभाव के नाते कम संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

बुद्ध पूर्णिमा स्नान : कोरोना प्रभाव के नाते कम संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

By Shakti Prakash Shrivastva on May 26, 2021
0 602 Views

प्रयागराज, (ब्यूरो)आज संगम तट पर धार्मिक आस्था पर कोरोना का बढ़ता प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिला। सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा के संगम स्नान का खास महत्व है। हर साल लाखो की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान करते रहे है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के खौफ ने स्नान के लिए संगम तट पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम रही।

सनातन धर्म में आज गंगा स्नान का विशेष महत्व है

आज के दिन बैसाखी पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा, सिद्धिविनायक पूर्णिमा एवं सत्य विनायक पूर्णिमा भी कहा जाता है। सनातन धर्म में आज के दिन गंगा नदी में स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन पुण्य लाभ प्राप्ति के लिए लोग प्रयागराज समेत प्रदेश के तमाम शहरों में नदियों मे स्नान किया।

प्रयागराज के संगम में स्नान का विशेष महत्व है जिसके चलते सुबह से ही आज श्रद्धालु यहां स्नान के लिए पहुंचे। कोरोना की दूसरी लहर के बीच भी लोग मां गंगा में आस्था के चलते यहां स्नान-दान करने पहुंचे। लोगों ने मां गंगा से कोरोना की इस आपदा को खत्म करने की प्रार्थना भी की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *