Responsive Menu
Add more content here...
March 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • हावड़ा के रोड शो में बोले CM योगी आदित्यनाथ- TMC के गुंडों ने बंगाल को बनाया अराजकता की धरती

हावड़ा के रोड शो में बोले CM योगी आदित्यनाथ- TMC के गुंडों ने बंगाल को बनाया अराजकता की धरती

By Nikhil Pal on April 3, 2021
0 474 Views

कोलकाता(एजेंसी)- पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने पूरी तरह से कमर कस ली है।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज हावड़ा जिले में एक रोड शो किया।सीएम योगी का रोड शो बीजेपी समर्थकों से भरा हुआ था।इस दौरान सीएम योगी फूलों से भरे वाहन में सवार थे।उन्होंने हाथ हिलाकर वहां मौजूद भीड़ का अभिवादन किया। उलुबेरिया उत्तर और उलुबेरिया दक्षिण में 6 अप्रैल को तीसरे चरण की वोटिंग होनी है।बीजेपी इसके लिए जमकर चुनाव-प्रचार कर रही है।

सीएम योगी का ममता पर निशाना

हावड़ा में रोड शो के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तो भगवान राम की घोर विरोधी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अब तो दीदी राम के विरोध में आ गई हैं, वो कहती हैं कि मुझे राम नाम से ही नफरत है। हमारे यहां कहा गया है कि जो राम और माता सीता का प्रिय ना हो, वो आपका कितना ही प्रिय क्यों ना हो, उसे बैरी की तरह भगा देना चाहिए।योगी आदित्यनाथ ने कहा पश्चिम बंगाल के हावड़ा की धरती को बेहद पूजनीय माना जाता है। इसको भी ममता बनर्जी दूषित कर रही हैं। देश की गौरवशाली परंपरा वाली इस धरती को टीएमसी के गुंडों ने गुंडागर्दी और अराजकता की धरती बना दिया है। अब तो यहां परिवर्तन इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि ममता दीदी अब तक तो भाजपा का विरोध करती थीं लेकिन अब भगवान राम का भी विरोध करने लगी हैं। बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी वहां पर दो चरण के मतदान के बाद भी हर मोर्चे पर पूरा जोर लगा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा के प्रचार अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बंगाल में चुनावी सभा करने के साथ ही रोड शो भी कर रहे हैं। भाजपा के कट्टर हिंदुत्व छवि वाले नेता योगी आदित्यनाथ का बंगाल में रविवार तथा सोमवार को भी प्रचार अभियान में रहने का कार्यक्रम है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से कोलकाता के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद गंगारामपुर हेलीपैड उलूबेरिया पूरबा विधानसभा क्षेत्र हावड़ा पहुंचे।सीएम योगी ने गंगारामपुर इलाके में रोड शो किया।उनके रोड शो में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम देखने को मिला। ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच तंग गलियों से गुजर रहे रोड शो को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सीएम योगी बंगाल की अलग-अलग जगहों पर बीजेपी उम्मीदवारों के लिए रोड शो किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *