Responsive Menu
Add more content here...
January 15, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी पुलिस हुई बेलगाम! गोरखपुर के बाद संतकबीर नगर में दिखी पुलिसिया बर्बरता

यूपी पुलिस हुई बेलगाम! गोरखपुर के बाद संतकबीर नगर में दिखी पुलिसिया बर्बरता

By Shakti Prakash Shrivastva on October 8, 2021
0 485 Views

संतकबीर नगर, (संवाददाता)। उत्तर प्रदेश में पुलिसिया कारगुजारी की मिसाल जिस तरह एक के बाद एक देखने को मिल रही है। ऐसा लगता है कि प्रदेश की पुलिस बेलगाम हो गयी है। उस पर किसी का अंकुश नहीं रह गया है। योगी आदित्यनाथ जैसे सख्त मुख्यमंत्री के शहर में हुई पुलिस की पिटाई से कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बगल के जिले संतकबीर नगर में पुलिसिया बर्बरता की एक और घटना सामने आई है। यह मामला जिले के घनघटा थाना क्षेत्र का है। यहाँ एक व्यापारी के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने व्यापारी को थाने में पीट-पीट कर अधमरा कर दिया है। गंभीर हालत में पुलिसवाले उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि पुलिस वाले उसे जिला अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। जहां व्यापारी का इलाज चल रहा है।

शैलेंद्र वर्मा उर्फ प्रदीप कुमार वर्मा संतकबीर नगर जिले के धनघटा इलाके के लहुरे गांव में रहकर व्यापार करते हैं। उनका पड़ोसी राजकुमार वर्मा से किसी बात का विवाद चल रहा था। जिसकी शिकायत पड़ोसी ने पुलिस में की थी। आरोप है कि गुरुवार को थाने का एक सिपाही शैलेंद्र के घर आया और उन्हें थाने आने को कहा। सिपाही की बात पर शैलेंद्र थाने पहुंच गए। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उनके विपक्षी राजकुमार वर्मा जो पहले से मौजूद था, ने पुलिसवालों से कहा कि यही है शैलेंद्र। इतना सुनते ही पुलिसवाले बौखला गए और व्यापारी का कॉलर पकड़ कर मारपीट करने लगे। परिजनों के मुताबिक पुलिस वालों से यह कहना भारी पड़ गया कि क्या मैं कोई क्रिमिनल हूं, जो मेरे साथ इस तरह का दुर्व्यवहार किया जा रहा है। आरोप है कि इतना सुनते ही वहां मौजूद सिपाही और इंस्पेक्टर ने पहले उसे तमाचा मारा और फिर वहां मौजूद दर्जन भर सिपाहियों ने शैलेंद्र को जमीन पर गिरा कर बुरी तरह मारा। जिससे वह वहीं बेहोश हो गया। फिलहाल शैलेंद्र वर्मा का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *