Responsive Menu
Add more content here...
April 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • बिहार में कोरोना का कहर जारी, पटना में ऑक्‍सीजन की किल्‍लत बरकरार, अस्‍पताल खड़े कर रहे हाथ

बिहार में कोरोना का कहर जारी, पटना में ऑक्‍सीजन की किल्‍लत बरकरार, अस्‍पताल खड़े कर रहे हाथ

By Nikhil Pal on April 21, 2021
0 541 Views

पटना-बिहार में कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर की स्थिति विस्‍फोटक होती जा रही है। हर दिन नए संक्रमितों का रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त हो रहा है। एक साल में पहली बार संक्रमितों का आंकड़ा चार अंक को पार कर पांच अंकों तक पहुंच गया है। मंगलवार को कुल 106156 टेस्ट किए गए जिसमें एक दिन में 10455 संक्रमित मिले। इसके साथ ही कोविड के सक्रिय मामलो की संख्‍या 56 हजार से ज्‍यादा हो गई। पिछले 24 घंटे में 51 लोगों की मौत हो गई। विगत एक वर्ष में कोरोना संक्रमण की वजह से 1841 लोगों की जान जा चुकी है। कोविड की बिगड़ती स्थिति के बीच पटना के पास बिहटा के इएसआइ अस्‍पाल की कमान सेना के डॉक्‍टरों ने संभाल ली है।

एक दिन में मिले 10455 संक्रमित

बिहार स्‍टेट बार काउंसिल के सदस्‍य शशि एस किशोर की मौत ऑक्‍सीजन नहीं मिलने के कारण होने की सूचना है। उनका इलाज पीएमसीएच में हाे रहा था। हालांकि अभी अस्‍पताल प्रशासन से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बिहार के अस्‍पतालों में ऑक्‍सीजन की कमी दूर करने का दावा प्रशासन लगातार कर रहा है।एनएमसीएच में मंगलवार को कोरोना पॉजीटिव सात मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई और 21 नए मरीजों को भर्ती किया गया। साथ ही 117 मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा गया है। 16 कोरोना विजेताओं को अस्पताल से छुट्टी दी गई। यह जानकारी नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने दिया। उन्होंने बताया कि मरने वालों में एनएमसीएच के पूर्व कर्मी 75 वर्षीय पुरुष, आशियाना नगर के 67 वर्षीय पुरुष, बोरिंग रोड के 65 वर्षीय पुरुष, वैशाली स्थित बिशनपुरा निवासी 50 वर्षीय पुरुष, सारण निवासी 65 वर्षीय पुरुष, बक्सर स्थित डुमरांव की 65 वर्षीया महिला शामिल हैं।एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह और उपाधीक्षक डॉ. सरोज कुमार मंगलवार की देर रात अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने का निर्देश सभी स्वास्थ्य प्रबंधकों को दिया। अधीक्षक ने बताया कि शाम से लेकर देर रात तक में लगभग 60 नए मरीज भर्ती हुए हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ जाने के कारण अब विभाग में भर्ती होने वाले सभी मरीजों की जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष की होगी। उन्होंने ऑक्सीजन की व्यवस्था का भी जायजा लिया।बिहार सरकार ने कोविड मरीजों की सहायता के लिए जिला स्‍तर पर 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाली हेल्‍पलाइन शुरू की है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने जरूरतमंद लोगों को इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है। हर जिले के लिए टॉल फ्री नंबर सरकार ने जारी किया है। पटना जिले के लिए यह नंबर 18003456019 है। संजीवन एप के जरिये भी लोग मदद ले सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *