Responsive Menu
Add more content here...
June 16, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यूपी में 10 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब चार दिन और रहेगा कोरोना कर्फ्यू

By Nikhil Pal on May 5, 2021
0 590 Views

लखनऊ-यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक अहम फैसला किया है।उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को संभालने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार सख्ती बढ़ा रही है। पहले साप्ताहिक बंदी मंगलवार तक के लिए थी, फिर गुरुवार तक थी। अब इसे बढ़ाकर सोमवार यानी 10 मई सुबह सात बजे तक के लिए कर दिया है। सरकार के फैसले के अनुसार लॉकडाउन को चार दिन और बढ़ा दिया गया है। इस दौरान पूर्ण रूप से बंदी रहेगी लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें व जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

10 मई तक रहेगा लॉकडाउन

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने पहले वीकेंड लॉक डाउन को बढ़ाकर तीन दिन तक किया था जिसके मुताबिक शुक्रवार शाम से मंगलवार सुबह तक कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। अब संक्रमण की बढ़ती आशंकाओं के बीच यूपी सरकार ने एक बार फिर से इसकी अवधि काे बढ़ा दिया है। इस बार कोरोना कर्फ्यू की अवधि काे दो दिन और बढ़ाया गया।कोरोना के बढ़ते कहर के बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब यूपी में 10 मई को सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश में लगाया गया आंशिक ‘कोरोना कर्फ्यू’ 6 मई को सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया था।बता दें कि यूपी में कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटे में 25,858 नए मामले सामने आए हैं।इसके अलावा इस दौरान 352 लोगों की मौत भी हुई है।राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,72,568 हो गई है।वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या अब 13,68,183 पहुंच चुकी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13,798 हो गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *