Responsive Menu
Add more content here...
February 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार में कोरोना की तीसरी लहर : बीजेपी की साख बचाने संघ भी उतरा मैदान में

बिहार में कोरोना की तीसरी लहर : बीजेपी की साख बचाने संघ भी उतरा मैदान में

By Shakti Prakash Shrivastva on July 22, 2021
0 612 Views

पटना, (संवाददाता)। बिहार ही नहीं समूचे देश में कोरोना की दूसरी लहर का खतरा कमोबेश काफी कम हो गया है। लेकिन अब कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। दूसरी लहर में व्यवस्था को लेकर चारों तरफ भद्द पिटने से सत्ता में सहयोगी बीजेपी की भी मुश्किलें बढ़ गयी थी। इन्हीं स्थितियों को देखते हुए बीजेपी के समर्थन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता भी अब मैदान में उतरने को कमर कस लिए हैं। संघ कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम से लेकर जन जागरूकता जैसे कार्यक्रमों को अंजाम देने में लग गयी है।  संघ अगस्त महीने से ब्लॉक स्तर पर 4 तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।

संघ के प्रदेश कार्यालय विजय निकेतन से मिली जानकारी के मुताबिक संघ की तरफ से अगस्त महीने से शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम को आरोग्य मित्र प्रशिक्षण योजना का नाम दिया गया है। संघ के स्वंयसेवकों के लिए तैयार किये गए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुरक्षा, सतर्कता, नियंत्रण एवं प्रबंधन जैसे 4 तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।  इसका मकसद तीसरी लहर के दौरान ग्रामीण इलाकों तक डॉक्टरी परामर्श से लेकर दवाइयां और उससे जुड़ी जानकारी पहुंचानी है । इतना ही नहीं अपने स्वंयसेवकों के जरिये संघ दादी-नानी के नुस्खें फिर से घर-घर तक पहुंचाएगी। संघ के प्रशिक्षण वर्ग में स्वंयसेवकों को आंवले से लेकर एलोवैरा के जूस के फायदे ग्रामीणों को बताने के तरीके बताए जाएँगे।  इसके साथ ही गिलोय और तुलसी पत्ता के काढ़े का फायदा भी बताया जाएगा। संघ का मानना है कि शहरों में तो घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल बढ़ा है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में अब लोग इसके असर को लेकर लोग बहुत जागरूक नहीं है। तीसरी लहर में बच्चों पर खतरे को देखते हुए संघ इन नुस्खों को इम्यूनिटी बूस्टर नुक्खे मान रही है। संघ के इस तरह मैदान में उतरने की वजह प्रदेश में बीजेपी की गिरती साख को मजबूती प्रदान करना है। बिहार में सत्ता में शामिल और स्वास्थ्य विभाग देख रही बीजेपी विपक्ष द्वारा लगातार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की बदहाली उजागर करने से दबाव में है। लिहाजा संघ अपनी तैयारियों के जरिये कोरोना की तीसरी लहर पर प्रभावी काम कर बीजेपी की बिगड़ती छवि को बनाने की कोशिशों में लगा है ।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *