Responsive Menu
Add more content here...
May 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : एक ही परिवार के 3 की मौत 2 घायल

By Shakti Prakash Shrivastva on June 13, 2021
0 725 Views

नोएडा, (संवाददाता)। तेज रफ़्तारी यमुना एक्सप्रेस-वे दिन प्रतिदिन हो रहे हादसों की वजह से मौतों का एक्सप्रेसवे साबित होता जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह-सुबह एक और भीषण सड़क हादसा हुआ। खड़ी खराब ट्रक में तेज रफ्तार कार के घुस जाने से हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह की मुताबिक रविवार सुबह पांच बजे के करीब सोनू, पिता प्रताप सिंह, मां ऊषा देवी, मामा संतोष कुमार और सतपाल सिंह किराये की मारुति स्विफ्ट कार से जनपद औरैया के बिधूना से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। बीटा-2 थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खराब खड़े एक ट्रक से उनकी कार जा टकराई। घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संतोष, उषा देवी तथा सतपाल को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र सोनू तथा प्रताप की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनकी मुताबिक सभी लोग दिल्ली के 22/ए139 मोहन गार्डन, उत्तम नगर के रहने वाले हैं।  मृतकों की पहचान संतोष कुमार (40 वर्ष), उषा देवी (50 वर्ष) और सतपाल सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *