Responsive Menu
Add more content here...
April 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

हुआ ऐलान, यूपी में तीसरी बार बीजेपी सरकार !

By Shakti Prakash Shrivastva on March 27, 2025
0 600 Views

                                                                             शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

अपना देश एक लोकतान्त्रिक देश है। यहाँ की सरकारें लोकतान्त्रिक व्यवस्था की पक्षधर हैं। यहाँ लोकतन्त्र में सरकार गठन के लिए चुनाव किए जाने की परंपरा है। चुनाव होते है और उसके परिणाम के मुताबिक सरकारों का गठन किया जाता है। राज्यों में सरकारे विधानसभा चुनाव के जरिये और केंद्र में लोकसभा चुनाव के जरिये गठित होती है। बगैर चुनाव के किसी सरकार के बनने या बिगड़ने की बात महज भविष्यवाणी ही हो सकती है। इसे कोरी कल्पना कहा जा सकता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिये गए बयान को ही ले। जिसमें उन्होने कहा है कि प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार तीसरी बार भी बनेगी। वाराणसी में हुए एक प्रेसवार्ता के दौरान ऐसा कहते हुए उन्होने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस सब मिलकर लडें फिर भी बीजेपी की ही सरकार तीसरी बार बनेगी। जबकि सच्चाई ये है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव 2027 में होंगे। ऐसे में ऐसी घोषणा महज व्यक्ति विशेष का अपना विचार हो सकता है। सच्चाई से इसका कोई लेनादेना नहीं है। केशव प्रसाद मौर्य कोई ज्योतिष नहीं है लिहाजा ऐसा बयान उनके अपनी पार्टी की शुभचिंता की वजह से दिया है। केशव मंगलवार को बीजेपी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने वाराणसी पहुंचे थे।

कार्यक्रम में राज्य सरकार के आठ साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए उन्होने इसकी सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को बधाइयाँ और शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार  के आठ वर्ष, काशी में विकास की दृष्टि से नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए उन्होने कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा उस पर कार्रवाई होगी। कांग्रेसमुक्त भारत का काम हो ही रहा है। यूपी में कांग्रेस नहीं है। बीजेपी सरकार सबका साथ सबका विकास लेकर काम कर रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वो कहते थे कि हम एक रुपया भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है। ऐसा वो गर्व से कहते थे। आज पीएम एक रुपया भेजते हैं तो पूरा रुपया डिजिटल के माध्यम से पहुंचता है।

वाराणसी में विकास योजनाओं की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से पहले काशी बदहाली की अवस्था में थी। आज यहाँ ओवरब्रिज, घाट, कॉरिडोर, 8 सालों में 40 हजार करोड़ की 458 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। 15 हजार करोड़ की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। जितना हम आप सोचते हैं उससे अधिक काशी के विकास की चिंता पीएम और सीएम करते हैं।

सरकार की उपलब्धियों में नारी सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए उनका कहना था कि सरकार में महिला सशक्तीकरण ने नई ऊंचाइयां छुई है। अन्नदाता की आय बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए। पारदर्शी तरह से नौकरियां दी गईं। पीएम ने विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश का रोडमेप सामने रखा। उस पर सरकार लगातार काम कर रही है।

उपलब्धियों की लंबी फहरिश्त का क्रमवार जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि 2017 से पहले यूपी गुंडा, माफियाओं का प्रदेश था बीमारू प्रदेश था। अब उससे बाहर निकल आया है और नवयुग में प्रवेश किया है। पंडित दीनदयाल के दिखाए मार्ग पर चलकर हम अंत्योदय से सर्वोदय की ओर बढ़े हैं। गरीबी रेखा से हमने यूपी में 6 करोड़ लोगों को बाहर निकाला। पीएम आवास योजना में देश में यूपी नंबर एक पर है। पूर्व की सरकारों में मासिक पेंशन तक में भी भ्रष्टाचार था। पीएम उज्ज्वला योजना के तहत यूपी नंबर एक पर है। एक करोड़ 56 लाख लोगों को इसका लाभ मिला है।

इस तरह सरकार की उपलब्धियां बताते हुए आह्लादित हो उन्होंने यकीन के साथ कहा कि यूपी में तीसरी बार बेजेपी की सरकार बनेगी। सरकार के कामकाज की लोकप्रियता को देखते हुए यह उम्मीद जरूर की जा सकती है कि ऐसा हो भी सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *