Responsive Menu
Add more content here...
April 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • विविधा
  • पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के कोरोना वॉरियर्स से करेंगे वर्चुअल संवाद,लेंगे हालात का जायजा

पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के कोरोना वॉरियर्स से करेंगे वर्चुअल संवाद,लेंगे हालात का जायजा

By Nikhil Pal on May 21, 2021
0 486 Views

लखनऊ-देश में कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा शीर्ष अधिकारियों के साथ संवाद करने के बाद अब फील्ड में काम करने वालों का भी हौसला बढ़ा रहे हैं। वाराणसी के डॉॅक्टर्स के साथ ही पैरामेडिकल स्टॉफ तथा अन्य मेडिकल कर्मियों के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री सेकेंड स्ट्रेन की स्थिति के साथ ही थर्ड स्ट्रेन पर तैयारी की जानकारी लेने के साथ अपने सुझाव भी देंगे। इस दौरान वाराणसी के जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

कोरोना वारियर्स से पीएम करेंगे संवाद

विभिन्न राज्यों के जिलाधिकारियों के साथ गुरुवार को उत्तर प्रदेश के भी सात डीएम के साथ वर्चुअल संवाद करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कोरोना वॉरियर्स से वार्ता करेंगे। कमिश्नरी सभागार में इस दौरान सौ से 120 लोग रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी के डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। इस बाबत पीएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर गुरुवार की रात पोस्ट कर जानकारी दी। वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में करीब 11 बजे से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी के डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ की ओर से बीएचयू में स्थापित अस्थायी पंडित राजन कोविड अस्पताल से जुड़े डाक्टरों के अलावा शहर के जाने-माने चिकित्सक व पैरामेडिकल के स्टाफ व फ्रंट लाइन वर्कर्स से बात करेंगे। आज प्रधानमंत्री की बातचीत के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि कोविड की रोकथाम की दिशा में तथा तीसरी लहर से बचाव को लेकर जिले में कुछ ठोस कार्य की शुरूआत हो सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *