Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • बीजेपी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन : शिक्षक दिवस से शिक्षितों को साधने का संकल्प

बीजेपी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन : शिक्षक दिवस से शिक्षितों को साधने का संकल्प

By Shakti Prakash Shrivastva on September 4, 2021
0 675 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित 2022 के विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। सताधारी बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस सहित सभी छुटभैये दलों में राजनीतिक हलचलें तेज हो गयी है। यहाँ तक की बतौर निर्दल प्रत्याशी चुनाव में प्रतिभागिता करने वाले नेता भी अपने संसाधनों के तहत क्षेत्रीय जनता में अपनी उपस्थिति का एहसास कराने में जुट गए हैं। इस क्रम में बीजेपी अपने चुनावी रणनीति के तहत शिक्षितों को साधने के लिए वृहद स्तर पर कार्यक्रम जा रही है। इसके लिए शिक्षक दिवस यानि 5 सितंबर का दिन मुकर्रर किया गया है। इस दिन से पूरे प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के नाम से पार्टी ने कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। ऐसे समय में जब प्रदेश की सभी प्रमुख राजनीतिक दल ब्राह्मणों को रिझाने में लगे है बीजेपी का यह प्रबुद्ध सम्मेलन संबंधी प्रयोग क्या गुल खिलाएगा यह तो समय के गर्त में है। लेकिन इतना तो तय है कि कहीं न कहीं इस सम्मेलन के मूल में भी ब्राह्मण लुभाऊ पुट अवश्य होगा।

पार्टी से मिली जानकारी की मुताबिक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस सम्मेलन के किए जाने की योजना है। 5 सितंबर को पार्टी प्रदेश के 17 महानगरों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। वाराणसी में कार्यक्रम का शुभारंभ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ करेंगे जबकि प्रयागराज में राधा मोहन करेंगे शुभारंभ। अयोध्या में पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे जबकि लखनऊ में पार्टी के संगठन मंत्री सुनील बंसल उदघाटन की औपचारिकता करेंगे। इन सम्मेलनों का स्वरूप ऐसा रखा गया है कि इसमें पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि इलाके का एक बड़ा तबका वो भी शिक्षित तबका पार्टी की नीतियो व सरकार की योजनाओ से रूबरू होगा। इससे पार्टी को चुनाव में खासा लाभ होने की उम्मीद है। हालांकि पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष और कद्दावर इलाकाई पार्टी नेता डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिन्हा का मानना है कि यह पार्टी के सतत चलने वाले कार्यक्रमों की एक कड़ी मात्र है। इसे होने वाले चुनावी चश्में से नहीं देखा जाना चाहिए। पार्टी में कई आनुषंगिक संगठन है जो सालों-साल अपने निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से अंजाम देते रहते है। यह कार्यक्रम पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा निर्धारित योजना के तहत किया जा रहा है। डॉ सिन्हा ने बताया कि गोरखपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी मौजूद रहेंगे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *