Responsive Menu
Add more content here...
May 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की देखभाल करेगी सरकार, देगी 1500 रुपये की आर्थिक मदद

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की देखभाल करेगी सरकार, देगी 1500 रुपये की आर्थिक मदद

By Shakti Prakash Shrivastva on May 30, 2021
0 478 Views

पटना, (संवाददाता)। उत्तर प्रदेश सरकार की तरह अब बिहार सरकार भी कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए आगे आई है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने इस बाबत आज अहम ऐलान किया है। मुख्यमंत्री की मुताबिक ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई है, और जिनमें से कम से कम एक की मृत्यु कोरोना वायरस से हुई है, उन्हें ‘बाल सहायता योजना’ के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष की उम्र होने तक 1500 रुपये प्रतिमाह दिये जाने की घोषणा की है।

सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि ऐसे बच्चे-बच्चियों को जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो गई या जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो। उनको ‘बाल सहायता योजना’ अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत बच्चों के 18 वर्ष होने तक 1500 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी। ऐसे अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकन कराया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *