Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना से उपजे हालात को लेकर पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात

कोरोना से उपजे हालात को लेकर पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात

By Nikhil Pal on May 16, 2021
0 608 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना की दूसरी लहर से अभी भी हाहाकार मचा हुआ है।बीते 24 घंटे में 3 लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आए तो 3 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो गई। ऐसे में पीएम मोदी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया।पीएम मोदी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बात की।इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम ने पीएम मोदी से वैक्सीन की सप्लाई और बढ़ाने की मांग की।

पीएम ने कोविड प्रबंधन पर की चर्चा

बैठक में पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर पैदा हुए हालातों के बारे में जानकारी ली और कोरोना से लड़ने के प्रयासों के बारे में पूछा। जानकारी के मुताबिक इस दौरान वैक्सीनेशन को लेकर भी चर्चा हुई।सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में कोविड की स्थिति के साथ कोविड प्रबंधन तथा वैक्सीनेशन के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना प्रबंधन प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। उनके मार्गदर्शन से ही बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की आपूर्ति, हर एक व्यक्ति को नि:शुल्क वैक्सीनेशन तथा जरूरतमंद को बेहतर उपचार प्राप्त हुआ है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के साथ भी कोविड पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान सीएम ने पीएम से कहा कि राज्य में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट आ रही है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी पीएम मोदी को बताया कि जिन इलाकों में अब भी मामले बढ़ रहे हैं, वहां अतिरिक्त टीमें तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने पीएम से राज्य को पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया।वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने कल (शनिवार को) एक उच्चस्तरीय बैठक की थी।इसमें उन्होंने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और गांवों में घर-घर जाकर कोविड टेस्ट किए जाने की बात कही थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *