Responsive Menu
Add more content here...
August 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी:बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मोहाली व लखनऊ कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आज होगी पेशी

यूपी:बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मोहाली व लखनऊ कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आज होगी पेशी

By Nikhil Pal on April 12, 2021
0 543 Views

लखनऊ-यूपी के बांदा जेल में बंद बहुजन समाज पार्टी के विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी की सोमवार को दिन में पंजाब के मोहाली व लखनऊ की कोर्ट में पेशी होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली पेशी को लेकर भी बांदा जेल में सुरक्षा काफी सख्त है। करीब पांच दिन से बांदा जिला जेल की बैरक नम्बर पांच में बाहुबली मुख्तार अंसारी बंद है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

मुख्तार अंसारी की सोमवार को पंजाब की मोहाली कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी होगी। पंजाब में रंगदारी के एक माके में बसपा नेता मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से मोहाली कोर्ट में पेशी होनी है। लखनऊ में जेलर तथा डिप्टी जेलर के खिलाफ 21 वर्ष पुराने केस में मुख्तार की पेशी होगी। मोहाली की कोर्ट में जबरन वसूली के एक मामले की सुनवाई की जाएगी जबकि एक अन्य मामले में लखनऊ में जेलर और डिप्टी जेलर के साथ 21 साल पुराने मामले में आरोप तय होने हैं।बांदा पुलिस सात अप्रैल को तड़के मऊ से बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रूपनगर जेल से लाई थी। बांदा जेल में इससे पहले भी करीब दो वर्ष तक बंद रहने वाले मुख्तार ने करीब दो साल पंजाब की जेल में भी बिताए थे। मुख्तार अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में करीब 52 मामले दर्ज हैं।मुख्तार अंसारी से मुलाकात करने के लिए रविवार को उसके वकील बांदा जेल पहुंचे। कोरोना गाइड लाइन का हवाला देकर उन्हें लौटा दिया गया। उनका लाया गया सामान नियमानुसार 36 घंटे बाद माफिया को सौंप दिया जाएगा। पांच दिन बाद उससे मिलने प्रयागराज के अधिवक्ता अनिमेष शुक्ला पहुंचे। अधिवक्ता अनिमेष ने मुलाकात का आवेदन लिखकर दिया। सुरक्षाकर्मी ने लौटकर बताया कि कोविड-19 की गाइड लाइन को लेकर मुलाकात नहीं कराई जा सकती है। काफी देर तक इंतजार के बाद वह लौट गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *