Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

‘हाशमी’ का अतीक कनेक्शन !

By Shakti Prakash Shrivastva on November 28, 2023
0 567 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

प्रयागराज में इलेक्ट्रिक बस ड्राइवर पर बीते दिनों चापड़ से हमला करने वाले बीटेक छात्र लारैब हाशमी ने जिस तरह से दिन-दहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद भी धार्मिक उन्माद बढ़ाने सरीखी बातें सोशल मीडिया पर वायरल की वो इस बात का संकेत करती है कि वो उन्मादी प्रवृत्ति का युवा है। जिस तरह से वायरल हुए वीडियो में बिना किसी भय के भड़काऊ अंदाज में वो बोल रहा है वह उसका परिचय कराने के लिए काफी है। इस वारदात की जांच में लगी एजेंसियां भी मान रही है कि इसके हमला करने का तरीका लोन वुल्फ़ अटैक की श्रेणी में आता है। यह तरीका अमूमन आतंकी ही अपनाते हैं। आतंकी यह तरीका अकेले ही कई लोगों को मारने के लिए करते हैं। सबूतों से मिले जानकारी के आधार पर हाशमी पाकिस्तान के रिजवी नामक मौलाना की तकरीरों का मुरीद था। जब उसे मौका मिलता वो उनकी तक़रीरें बड़ी चाव से सुनता था। इनकी तकरीरों के बारे में माना जाता है कि इनकी तक़रीरें सुनने वाला कौम के नाम पर कुछ भी कर गुजरने को आमादा हो जाता है। हाशमी के घर से बरामद हुए सामानों से एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इसका कनेक्शन कहाँ-कहाँ है। एजेंसियों को मिले कुछ इनपुट यह भी संकेत दे रहे है कि हाशमी के तार प्रयागराज और उसके आस-पास के इलाके में मरने से पहले तक आतंक का पर्याय रहे माफिया डान अतीक अहमद से भी रहे है। उन्हे यकीन है कि ये सब जांच में पता चल जाएगा।

हाशमी के घटना कारित करने के तरीके से एटीएस, आइबी और पुलिस की जांच एजेंसियाँ भी गंभीर है। ये टीमें अस्पताल में भर्ती हाशमी और थाने में उसके परिचितों से रविवार को पूछताछ में जुटी रही। हाशमी के घर से बरामद डायरियाँ, पेन ड्राइव, कंप्यूटर, मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है।

इस मामले में गिरफ्तार हाशमी को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। हालांकि गिरफ़्तारी के दौरान  घायल होने के कारण लारैब का जेल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीते शुक्रवार की सुबह इलेक्ट्रिक बस से नैनी स्थित इंजीनियरिंग कालेज जाते वक्त जेहादी जिंदा है का नारा लगाते हुए लारैब ने बस के कंडक्टर हरिकेश पर चापड़ से हमला कर दिया था। बचाव करने पर साथी कंडक्टर नंदन यादव को भी मारकर घायल कर दिया था। बस से उतरने के बाद हाशमी ने बाकायदा  सेल्फी वीडियो बनाया जिसमें उसने कंडक्टर को मारने की बात कही। इसके साथ ही दूसरे धर्म के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अपने धर्म के लोगों को भी उकसाया था।

इस वारदात के बाद पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने की घटना का पता चलने पर लारैब के अब्बा-अम्मी सहित परिवार के सभी सदस्य घर छोड़ फरार हो गए हैं। रविवार को सोरांव पुलिस जब उसके घर पहुंची तो ताला बंद  मिला। पड़ोसी भी उनके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दे सके। हालांकि हाशमी के सहपाठियों से पूछताछ में पता चला है कि लारैब अक्सर माफिया अतीक का नाम लेता था। वह माफिया की तरह ही अपने सिर पर सफेद रंग का गमछा भी बांधता था। ऐसे में मान जा सकता है कि लारैब हाशमी अतीक का फैन था। वह भी अतीक की तरह ही जरायम की दुनिया में बादशाहत कायम करना चाहता था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *