Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • बिहार के सबसे बड़े कोविड अस्पताल एनएमसीएच में मरीज के परिजनों का हंगामा, हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर

बिहार के सबसे बड़े कोविड अस्पताल एनएमसीएच में मरीज के परिजनों का हंगामा, हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर

By Nikhil Pal on April 23, 2021
0 455 Views

पटना-बिहार के सबसे बड़े कोविड अस्‍पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल (एनएमसीएच) के डॉक्‍टर गुरुवार की रात से हड़ताल पर चले गए हैं। इससे अस्‍पताल में भर्ती करीब 500 कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए संकट उत्‍पन्‍न हो गया है। अस्‍पताल में एक मरीज की मौत के बाद गुस्‍साए स्‍वजनों ने गुरुवार को तोड़फोड़ की थी। जूनियर डॉक्‍टरों का कहना है कि अब पर्याप्‍त संख्‍या में पुलिस बल की तैनाती के बाद ही वे काम पर लौटेंगे। फिलहाल अस्‍पताल के सीनियर डॉक्‍टर स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं। अस्‍पताल के अधीक्षक ने प्रशासन से अस्‍पताल में तीन शिफ्ट में 20-20 पुलिसकर्मियों की तैनात की मांग की है।

70 हजार से अधिक हो चुकी है सक्रिय मरीजों की संख्‍या

बिहार में कोरोना वायरस न आम लोगाें को छोड़ रहा है और न खास लोगों को। राज्‍य में विधायक, विधान पार्षद और आइएएस अधिकारी भी कोरोना संक्रमण का शिकार बन चुके हैं। स्‍वस्‍थ होने वाले मरीजों की दर लगातार घट रही है और संक्रमित लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है। कुछ हफ्ते पहले तक जहां कोरोना के 95 फीसद से अध‍िक मरीज स्‍वस्‍थ हो जा रहे थे, वहीं अब 100 में महज 80 लोग ही कोरोना वायरस को हरा पा रहे हैं। राज्‍य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अब बिहार में करीब 70 हजार चिह्न‍ित सक्रिय मरीज हैं। च‍िह्नि‍त मरीज इसलिए कि इनकी ही जांच हुई है। पटना के कोरोना की दूसरी लहर चिकित्‍साकर्मियों को भी नहीं बख्‍श रही है। पिछले 15 दिनों में करीब 700 डॉक्‍टर और मेडिकल स्‍टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। कम से कम एक डॉक्‍टर की संक्रमण के कारण मौत हो गई है, जबकि एक डॉक्‍टर आइसीयू में हैं। इस बीच अच्‍छी बात यह है कि कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज ले चुके डॉक्‍टरों में इसके लक्षण हल्‍के हैं और उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है।कोविड-19 के संक्रमण की सबसे खराब स्थिति प्रदेश की राजधानी पटना में है। गुरुवार को अकेले पटना जिले में ही 2643 यानी करीब एक चौथाई मरीज पाए गए। पटना के बाद औरंगाबाद में 498, बेगूसराय में 530, गया में 945, मुजफ्फरपुर में 602 कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए। कोरोना वायरस के कम असर वाले जिलों में बांका, कैमूर और लखीसराय हैं। इन तीन जिलों में गुरुवार को मिले नए संक्रमितों की तादाद 100 से कम यानी दो अंकों में है।बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक गुरुवार की शाम तक राज्‍य में करीब दो लाख 94 हजार मरीज कोरोना वायरस को मात देकर स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। 24 घंटे के अंदर 5308 मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं। इसी दौरान 11,489 नए मरीज पाए गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *