Responsive Menu
Add more content here...
April 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • गोरखपुर जिला पंचायत : मुख्यमंत्री के जिले में पूर्व मुख्यमंत्री की बहू बनी निर्विरोध अध्यक्ष

गोरखपुर जिला पंचायत : मुख्यमंत्री के जिले में पूर्व मुख्यमंत्री की बहू बनी निर्विरोध अध्यक्ष

By Shakti Prakash Shrivastva on June 27, 2021
0 326 Views

गोरखपुर, (शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव)। सियासत जिसको विरासत में मिली हो ऐसी महिला श्रीमती साधना सिंह, एक बार फिर गोरखपुर जिला पंचायत की निर्विरोध अध्यक्ष बन गयी है। संयोग ही है कि मुख्यमंत्री के जिले में पूर्व मुख्यमंत्री की बहू बनी हैं अध्यक्ष। यह जिले की ये इकलौती महिला नेत्री है जिन्हें ये सौभाग्य दुबारा मिला है। इस बार इन्हें ये पद बतौर बीजेपी नेत्री मिला है जबकि पूर्व में बतौर बीएसपी नेत्री मिला था। अब महज चयन की औपचारिकताएँ शेष है।

श्रीमती सिंह पूर्वाञ्चल के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनके श्वसुर वीर बहादुर सिंह कांग्रेस शासन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार पूर्व काबीना मंत्री फतेह बहादुर सिंह इनके पति है जो कैम्पियरगंज क्षेत्र से बीजेपी के मौजूदा विधायक है। श्री सिंह 1991 से लगातार अब तक, कभी पनियरा तो कभी कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करते आ रहे है। मौजूदा समय में गोरखपुर जनपद में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 68 है। इनमें 19 पर बीजेपी को विजय मिली है। बीजेपी नेताओं का दावा है कि यदि चुनाव भी होता तो भी विजयश्री का ताज हमें ही मिलता क्योंकि जीतकर आए अधिकांश निर्दलीय सदस्यों का हमें समर्थन हासिल है। कुछ ने तो 55 सदस्यों के साथ होने का दावा भी किया। इस बार चयनित हो श्रीमती सिंह ने दो-दो रिकार्ड भी अपने नाम कर लिए। पहला रिकार्ड तो जिले की एकमात्र महिला होने का जो दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनी और दूसरा रिकार्ड ये कि दोनों ही बार निर्विरोध निर्वाचित हुईं। इसके पहले श्रीमती सिंह 2010 से 2015 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, उस समय वे  बीएसपी में थीं। जिले में अभी तक तीन बार समाजवादी पार्टी, एक बार बीएसपी और दो बार बीजेपी को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी मिली है। 1995 में हुए पहले चुनाव में 2005 तक बीजेपी की शोभा साहनी, 2000 से 2005 तक समाजवादी पार्टी की सुभावती पासवान, 2005 से 2010 तक समाजवादी पार्टी की चिंता यादव, 2010 से 2015 तक बीएसपी की साधना सिंह, 2015 से 2020 तक समाजवादी पार्टी की गीतांजलि यादव और अब बीजेपी की साधना सिंह (औपचारिकता शेष)॰ श्रीमती सिंह जिले की छठी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *