Responsive Menu
Add more content here...
March 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

कौन जो भारत जोड़ो यात्रा से मशहूर हो गया

By Shakti Prakash Shrivastva on January 9, 2023
0 423 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकली देशव्यापी भारत जोड़ों आंदोलन अब उत्तर प्रदेश से गुजरता हुआ हरियाणा-पंजाब के रास्ते अपने अंतिम पड़ाव कश्मीर की तरफ बढ़ चुका है। सियासी हल्कों में इसके सार्थक और निरर्थक सिद्ध करने वाली बहसें इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इसी यात्रा के तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान एक ऐसा शख्स यात्रा में शरीक हुआ जो यहाँ पहुँच एकदम से मशहूर हो गया। जी हाँ उस शख्स का नाम है फैसल चौधरी। अचानक फैसल के चर्चा में आने और मशहूर होने की एकमात्र वजह ये है कि कुदरतन उसकी शक्ल कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हूबहू मिलती है। उन्हे देखने वाला शख्स एकबारगी उन्हे राहुल गांधी मान बैठता है। इस यात्रा में ऐसा ही हुआ। यात्रा में शामिल बहुतेरे लोग फैसल से मिल उनसे हाथ मिलाते, अभिवादन करते बल्कि साथ में सेल्फ़ी लेने लगते फिर फैसल को कहना पड़ता कि मैं राहुल नहीं बल्कि उनका हमशक्ल फैसल हूँ राहुल जी तो आगे चल रहे हैं। फैसल पूरी यात्रा के दौरान राहुल की तरह टीशर्ट पहने हुए थे लिहाजा लोगों का भ्रमित होना स्वाभाविक लग रहा था। गाजियाबाद के लोनी बार्डर पर लोगों के बीच ऐसे व्यवहार से उत्साहित फैसल ने एक हिन्दी दैनिक से बातचीत में बताया कि वो मेरठ के गांव सौंदत्त के निवासी हैं। पेशे से किसान हैं। मेरी कद काठी, चेहरा-मोहरा, रंग, पहनावा आदि देख अक्सर मेरे दोस्त मुझे राहुल गांधी कहकर बुलाते हैं। हरियाणा बॉर्डर तक यात्रा के साथ रहने के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि लोग मुझे राहुल समझ आकर हाथ मिलाते, पैर छूते, गले मिलते। मेरे साथ लोगों ने सेल्फी ली, तस्वीरें खिंचाई। कई जगह ऐसा हुआ कि कोई मंदिर या महापुरुष की प्रतिमा आती तो लोग मुझसे कह देते राहुल जी यहां माला चढ़ा दीजिए, मैं भी माला चढ़ाकर उनका सम्मान करता। बाद में उन्हें बताता कि मैं राहुल जी नहीं उनका हमशक्ल हूं। राहुल जी आगे जा रहे हैं। हालांकि राहुल गांधी से मुलाकात न होने का फैसल को मलाल है। यात्रा में राहुल की तरह टीशर्ट पहनने पर फैसल का कहना है कि राहुल गांधी को सर्दी क्यों नहीं लगती वो बता चुके हैं लेकिन मैं गांव के एक खांटी किसान का बेटा हूं। दिन रात खेतों में काम करता हूं। तो मेरे लिए सर्दी, गर्मी, बारिश सब बराबर होता है। मेरे लिए ये नया नहीं है। इंटर तक पढे फैसल की मुताबिक उनके अब्बू का दस साल पहले इंतकाल हो गया था। उसी के ऊपर अम्मी, छोटे भाई बहनों की जिम्मेदारी है। फैसल का मानना है कि राहुल गांधी को उनके विचारों,की वजह से फालों करता हूँ अब पार्टी को भी फॉलो करने लगा हूं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *