Responsive Menu
Add more content here...
April 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • केरल में भाजपा ने जारी किए 112 उम्मीदवारों के नाम, ई श्रीधरन पलक्कड़ विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

केरल में भाजपा ने जारी किए 112 उम्मीदवारों के नाम, ई श्रीधरन पलक्कड़ विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

By Nikhil Pal on March 14, 2021
0 407 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- भाजपा ने केरल की 115 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने केरल चुनाव के लिए पार्टी के 112 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।केरल में भाजपा का चार पार्टियों BDJS, AIDMK, जेआरएस, कामराज कांग्रेस के साथ गठबंधन है। यहां भाजपा 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी की 25 सीटों पर गठबंधन की चार पार्टियां अपने उम्मीदवार उतारेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुंदरन दो सीटों से होंगे उम्मीदवार

उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि डॉ. ई. श्रीधरन पलक्कड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। केजे अलफोंस को कंजिरापल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। सुरेश गोपी त्रिशूर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। डॉ. अब्दुल सलाम केरल की तिरूर सीट से उम्मदीवार बनाए गए हैं। पूर्व डीजीपी जैकब थॉमस इरिनजालाकुडा से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के पूर्व राज्य प्रमुख कुम्मनम राजशेखरन केरल कि अति चर्चित नेमोम सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के सुंदरन को दो सीटों से उम्मीदवार बनाया है, वो मंजेश्वरम और कोन्नी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पीके कृष्णदास को कट्टाकाड़ा से, सीके पद्मनाभन को धारमाडोम से टिकट दिया गया है। सीके सीएम विजयन के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस को उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि भाजपा आलाकमान ने चुनाव लड़ने के लिए कहा है। मैं पार्टी के निर्देशों का पालन करता हूं, भले ही मैं चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं था। हालांकि, अब मैं चुनाव लड़ने जा रहा हूं और पूरी तरह से जीतूंगा भी।वहीं, दूसरी ओर केरल कांग्रेस (जोसफ) समूह ने छह अप्रैल को होने जा रहे राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *