Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी के 2 करोड़ श्रमिकों के लिए सीएम योगी ने दो बड़ी योजनाओं का किया ऐलान

यूपी के 2 करोड़ श्रमिकों के लिए सीएम योगी ने दो बड़ी योजनाओं का किया ऐलान

By Nikhil Pal on May 2, 2021
0 648 Views

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के दो करोड़ मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा का कवच मुहैया कराने के लिए दो योजनाओं का ऐलान किया है।इसमें से पहली योजना के तहत किसी दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु या अंग भंग या स्थाई दिव्यांगता होने पर उसे दो लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर मुहैया कराया जाएगा तो वही बड़ी संख्या में आयुष्मान भारत योजना से छूटे श्रमिकों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। इन दो बड़ी योजनाओं का ऐलान करते हुए सीएम ने श्रमिकों से अपील की कि वे कोरोना से अपने व परिवार का बचाव करते हुए देश के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

5 मई से शुरू होगा खाद्यान्न वितरण

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था पांच मई से शुरू होगी।
पिछले साल कोविड के दौरान 54 लाख सैनिकों को भरण-पोषण भत्ता वह 40 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को रोजगार व अन्य सुविधाएं दी गई थीं।निर्माण श्रमिकों के बच्चों को सीबीएसई पैटर्न पर निशुल्क आवासीय शिक्षा मुहैया कराने के लिए उन्होंने प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों पर शुरू होने जा रही अटल आवासीय विद्यालय योजना का जिक्र किया।सीएम ने यह भी बताया कि श्रमिकों के बच्चों को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के मुफ्त कोचिंग की सुविधा मिलेगी।साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के दौरान औद्योगिक इकाइयां संचालित रहेंगी।वहां पर कोविड हेल्पडेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है ताकि श्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।सरकार सुनिश्चित करेगी कि श्रमिकों के आवागमन में किसी तरह की बाधा न हो।कोविड संक्रमण से बचाव के लिए कार्य स्थलों पर श्रमिकों के लिए सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।श्रमिकों को सतर्कता और बचाव से कोरोना पर नियंत्रण पाने की सलाह देते हुए योगी ने उन्हें कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *