Responsive Menu
Add more content here...
February 7, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • महाराष्ट्र
  • देश में कोरोना का नया रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में सामने आए 4.14 लाख नए केस, 3920 मौतें

देश में कोरोना का नया रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में सामने आए 4.14 लाख नए केस, 3920 मौतें

By Nikhil Pal on May 7, 2021
0 395 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। बीते 24 घंटे में 4.14 लाख संक्रमितों की पहचान हुई। नए केस का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 3,920 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि 3.28 लाख मरीज ठीक भी हो गए। बीते सात दिन में यह तीसरा मौका है जब 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले। इससे पहले 30 अप्रैल को 4.02 लाख और 5 मई को 4.12 लाख मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी चिंता बढ़ा रही है। इसमें बीते 24 घंटे में 81,663 की बढ़ोतरी हुई है। अभी 36.44 लाख संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बीते 7 दिन के अंदर ही इसमें 3.80 लाख की बढ़ोतरी हुई है। कुल एक्टिव केसों में 27 लाख सिर्फ 10 राज्यों के हैं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक मामले

महाराष्ट्र में गुरुवार को 62,194 लोग संक्रमित पाए गए। 63,842 लोग रिकवर हुए और 853 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 49.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 42.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 73,515 लोगों की मौत हो गई। 6.39 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 26,622 लोग संक्रमित पाए गए। 28,902 लोग रिकवर हुए और 350 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 14.25 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 11.51 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,501 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.59 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।वही देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 19,133 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,028 लोग ठीक हुए और 335 की मौत हो गई। अब तक 12 लाख 73 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11 लाख 64 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,398 मरीजों की मौत हो चुकी है। 90,629 का इलाज चल रहा है।वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना के हालात का रिव्यू किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का रिव्यू किया। उन्होंने हॉस्पिटल बेड्स और दवाइयों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। PMO के मुताबिक, रिव्यू के दौरान प्रधानमंत्री को उन 12 राज्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जहां एक्टिव केस 1 लाख से ज्यादा हैं। उन्होंने उन जिलों के बारे में भी बताया गया, जहां सबसे ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की जा रही हैं।इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्यों को उन इलाकों की पहचान करने के लिए एडवाइजरी भेजनी चाहिए, जहां पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा हो और ICU समेत हॉस्पिटल बेड्स 60% से ज्यादा भर चुके हों।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *