Responsive Menu
Add more content here...
September 30, 2023
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • विविधा
  • यूपी में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 33574 नए केस,249 लोगों की हुई मौत

यूपी में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 33574 नए केस,249 लोगों की हुई मौत

By Nikhil Pal on April 26, 2021
0 372 Views

लखनऊ-यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 33574 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 26791 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं।प्रदेश में बीते 24 घंटे में 249 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि अन्य गंभीर लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रदेश के तीन लाख 4199 एक्टिव केस में से दो लाख 49,406 लोग होम आइसोलेशन में हैं। सरकार के कोरोना कर्फ्यू लगाने के बाद से संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर कुछ कम जरूर होगा। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि लोग मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। इस दूसरी लहर में किसी भी तरह से लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इसी कारण काफी लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं।

संक्रमित कर्मचारियों को 28 दिन का अवकाश

देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के दिन पर दिन बढ़ते संक्रमण से लोग सहमे से हैं। इनके बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत दी है। सरकारी कर्मचारी के अलावा अब कोरोना वायरस से संक्रमित प्रदेश के किसी भी प्राइवेट संस्थान में काम करने वाले कर्मी का वेतन नहीं कटेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सोमवार को आदेश जारी किया गया है कि कोविड संक्रमित होने पर प्राइवेट कर्मचारियों को 28 दिन का वेतन सहित अवकाश मिलेगा। इसके लिए कर्मचारी को चिकित्सा प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। इस संबंध में सूबे के अपर मुख्य सचिव श्रम ने सभी ज़िलाधिकारियों, मंडलयुक्तों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि सरकार द्वारा बन्द कराये गये प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को भी मजदूरी सहित अवकाश देना अनिवार्य है। आदेश में यह भी कहा गया है कि दुकानें और कारखाने राज्य सरकार या जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के चलते अस्थाई रूप से बंद हैं, उनके कर्मचारियों को भी को भी मजदूरी सहित अवकाश दिया जाएगा। इस दौरान लॉकडाउन में भी सरकार के बंद कराए गए सभी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को भी इस अवधि में मजदूरी सहित अवकाश देना अनिवार्य कर दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *