Responsive Menu
Add more content here...
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • आस्ट्रेलिया में बजा ‘योगी’ का डंका : कोविड प्रबंधन की हुई तारीफ

आस्ट्रेलिया में बजा ‘योगी’ का डंका : कोविड प्रबंधन की हुई तारीफ

By on September 14, 2021 0 698 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। उत्तर प्रदेश की आबादी कमोबेश 24 करोड़ के आस-पास है। दुनिया में कितने ही ऐसे देश है जो आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश से छोटे हैं। लेकिन इतनी बड़ी आबादी वाले प्रदेश में कोरोना जैसी महामारी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस विशिष्ट कार्यशैली से नियंत्रित करने में कामयाब रहे उसकी आज देश ही नही समूची दुनिया में तारीफ हो रही है। आस्ट्रेलियाई सांसद ने तो न केवल ट्रिपल-टी जैसी नीति और योगी आदित्यनाथ की सराहना की बल्कि सरकार के साथ मिलकर काम करने की मंशा भी जताई।

ऑस्ट्रेलियाई सांसद एवं मंत्री जेसन वुड ने तो बाकायदे सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि हम उत्तर प्रदेश के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। संस्कृति और विकास के संवर्धन के लिए हम लोग उत्तर प्रदेश सरकार के साथ काम करेंगे।  कोविड-19 को प्रदेश में ट्रिपल-टी नीति के तहत बेहतर प्रबंधन के लिए योगी के यूपी मॉडल से प्रेरित होकर उन्होंने आगे लिखा कि इसके लिए सीएम योगी को धन्यवाद। सिर्फ आस्ट्रेलिया ही नहीं योगी के यूपी के विशिष्ट ट्रिपल-टी मॉडल की चर्चा चारों ओर है। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों को मुम्बई हाईकोर्ट, सुप्रीमकोर्ट, डब्ल्यूएचओ ने भी सराहा है। योगी सरकार ने ट्रिपल-टी नीति के चलते कम समय में कोरोना को नियंत्रित करने में सफलता पायी है। इसके तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मेडिकल किट वितरण, सैनिटाइजेशन, टेस्टिंग, टीकाकरण के साथ ही चिकित्सीय सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया। सर्वाधिक टेस्टिंग और टीकाकरण कर यूपी ने दूसरे देशों और प्रदेशों के समक्ष नजीर पेश की है। प्रदेश मे अब तक 7 करोड़ 53 लाख 18 हजार 535 संपल की जांच की जा चुकी है। 8 करोड़ 86 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। आस्ट्रेलिया ने सीएम योगी की तारीफ पहली बार नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया के संसद सदस्य क्रेग केली ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के कोरोना प्रबंधन की तारिफ कुछ दिन पहले ही की थी। उन्होंने आइवरमेक्टिन के प्रयोग साथ प्रदेश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट डेल्टा को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों को सराहा था।  सांसद क्रेग केली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने आइवरमेक्टिन टैबलेट का प्रयोग कर दूसरी लहर पर अंकुश लगाया है। वहीं, कनाडा के एक निवेशक पैट्रिक ब्रुकमैन ने ‘क्रशिंग द कर्व’ में योगी आदित्यनाथ के प्रभावी नेतृत्व का जिक्र करते हुए यूपी मॉडल ऑफ कोविड प्रबंधन की सराहना की थी।

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *