Responsive Menu
Add more content here...
June 16, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी में मानसून के चलते बिगड़ा मौसम, दर्जनों जिले बारिश से सराबोर, 23 जिलो में अलर्ट जारी

यूपी में मानसून के चलते बिगड़ा मौसम, दर्जनों जिले बारिश से सराबोर, 23 जिलो में अलर्ट जारी

By Shakti Prakash Shrivastva on June 18, 2021
0 464 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। प्रदेश में अपने निर्धारित समय से हफ्ते भर पहले पहुंचा मानसून अब अपने सबाब पर है। पूरी तरह से सक्रिय मानसून की वजह से प्रदेश के दर्जनों जिलों जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 23 जिलों के लिए बाकायदा अलर्ट जारी किया है। बिभाग की मुताबिक प्रदेश में 3-4 दिन अभी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम में हुए बदलाव के कारण राजधानी लखनऊ का गुरुवार को तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम यानि 32.3 डिग्री सेल्सियस हो गया।

मौसम विभाग के निदेशक की मुताबिक प्रदेश के 23 जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर में बारिश हो रही है। इसके अलावा, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, औरैया कन्नौज, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के जिलों में भारी बरसात होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। मेरठ में भी हो सकती है हल्की बारिश। शहर में सुबह से ही बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। गुरुवार को हुई बारिश के कारण आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार यह बारिश सब्जियों और खेती के लिए बहुत अच्छी है। रुक-रुक कर बारिश हो रही है इसकी वजह से वॉटर रिचार्ज हो रहा है। वाराणसी में गुरुवार से देर रात तक झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि फिलहाल 20 जून तक अच्छी बारिश के आसार हैं। मानसून आने के बाद सबसे ज्यादा बारिश बहराइच में 85.3 मिली. और दूसरे नंबर पर गोरखपुर में 22.7 मिली. हुई। नेपाल से सटे हुए हिमालय की तराई के भूभाग में लगातार बारिश हो रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *