Responsive Menu
Add more content here...
March 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

UP में फेरबदल : सरकार के 4 मंत्री छोड़ेंगे पद!

By Shakti Prakash Shrivastva on September 2, 2022
0 470 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मौजूदा वक्त, सरकार में चार ऐसे मंत्री हैं जो मंत्री होने के साथ-साथ संगठन में भी पदाधिकारी हैं। पार्टी में चूंकि एक व्यक्ति-एक पद का सिद्धांत फालो किया जाता है। इसलिए ये माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार के इन मंत्रियों को या तो मंत्री पद छोड़ना होगा फिर संगठन की जिम्मेदारी। हाल ही में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपना मंत्री पद बरकरार रखते हुए संगठन के पद से त्यागपत्र दे दिया था। उनके स्थान पर नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भी चूंकि सरकार में मंत्री थे सो उन्होंने अध्यक्ष बनते ही मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। इन स्थितियों को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इन चारों मंत्रियों को भी अपनी दोनों जिम्मेदारियों में से किसी एक को छोड़ना होगा। ऐसा होते ही पार्टी के स्तर पर संगठन और सरकार दोनों में ही फेरबदल करना होगा। संगठन में इस समय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद सहित दो प्रदेश उपाध्यक्ष, एक प्रदेश महामंत्री और अवध प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद खाली है। इन पदों के दावेदार तो बहुत हैं लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता और कार्यदक्षता देखते हुए ही इन पदों पर नियुक्तियाँ करेगी।

मंत्रियों में जहां ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर पार्टी में प्रदेश महामंत्री और परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष है वहीं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप पार्टी में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी अध्यक्ष बनते ही पंचायतीराज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। श्री चौधरी ने पदभार ग्रहण करते ही यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी में एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का पालन कराया जाएगा।

माना जा रहा है कि पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान पिछड़े वर्ग के किसी प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष या विधायक को सौंप सकती है। प्रदेश महामंत्री पद की दौड़ में कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में है। इनमें प्रमुख किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पंकज सिंह और संतोष सिंह के अलावा विधानसभा चुनाव हारे पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी है।

प्रदेश उपाध्यक्ष पद की दौड़ में जिन नेताओं का नाम चर्चा में हैं उनमें प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री संजय राय और पूर्व मंत्री राघवेंद्र सिंह धुन्नी भी प्रमुख हैं। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद भी खाली है। लिहाजा निकाय चुनाव को देखते हुए इस पर नियुक्ति अविलंब होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *