Responsive Menu
Add more content here...
November 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

हरियाणा में योगी का प्रचार, राम बने आधार !

By Shakti Prakash Shrivastva on October 1, 2024
0 520 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों हरियाणा विधानसभा के चुनाव प्रचार में लगे हुए है। सोमवार को उन्होंने हांसी, नरनाउंड और पंचकूला में जनसभाओं को संबोधित किया। अमूमन चुनाव प्रचार में नेता अपने विपक्षी दलों या नेताओं को कुछ मुद्दों पर टारगेट करते है। उसी तरह योगी अपने चुनावी सभाओ में राम को आधार बना कर विपक्षियों को आड़े हाथों लेते दिखे। कांग्रेस को निशाने पर रखते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो 60 साल में नहीं किया उसे बीजेपी ने दो साल में कर दिखाया। मतलब कि अयोध्या में रामलला को विराजमान करा दिया। यह भी कहा कि रोम की संस्कृति में पले-बढ़े लोगों को यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है। जो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं। चूंकि कांग्रेस को राम-कृष्ण पर भरोसा नहीं है इसीलिए वो कहते है कि राम-कृष्ण के लिए जमीन नहीं होनी चाहिए। उनके मुताबिक जमीन केवल वक्फ बोर्ड के लिए होनी चाहिए। इसीलिए चाँद मुहम्मद को टिकट देकर पंचकूला को लूटने भेज दिया है।

जनसभा को संबोधित करते ही योगी ने कहा कि मुझे यहां आते ही राम दरबार के दर्शन हो गए, लेकिन कोई रावण की वेशभूषा में नजर नहीं आया। लगता है कि आपने तय कर लिया कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद की वेशभूषा में केवल कांग्रेस के लोगों को रहना चाहिए। राहुल गांधी के राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नाच-गाने के बयान पर बिफरे सीएम योगी ने कहा कि जो लोग ऐसा कहते हैं, दरअसल उनका खानदान ही जिंदगी भर नाच-गाना करता रहा। हिंदुओं का अपमान, सनातन संस्कृति को कोसना और भारत के बाहर सांविधानिक संस्थाओं को खड़ा करके कांग्रेसी अपनी योग्यता पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं।

उपस्थित जनसमूह से वोट डालने की अपील करते हुए योगी ने कहा कि कोरोना काल में राहुल गांधी को 140 करोड़ भारतीय नहीं इटली की उनकी नानी याद आती हैं।  जो संकट के समय आपके साथ खड़ा नहीं होता, उसको चुनने की गलती मत करना। आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि यूपी में बड़े-बड़े माफिया जेल चले गए या जहन्नुम चले गए। यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा है, वहां सब चंगा है।

इन सभाओं में योगी ने कहा कि कांग्रेस के 60 से 65 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अराजकता व बेईमानी का राज रहा। कांग्रेस शासनकाल में देश का पैसा स्विस बैंकों में पहुंचा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद हरियाणा प्रदेश में संकल्प पत्र को लागू किया जाएगा।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *