Responsive Menu
Add more content here...
August 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • हादसा : हाइवे पर खड़ी बस में ट्रेलर ने मारी टक्कर, 18 की मौत, कई घायल, पीएम-सीएम ने जताया दुख

हादसा : हाइवे पर खड़ी बस में ट्रेलर ने मारी टक्कर, 18 की मौत, कई घायल, पीएम-सीएम ने जताया दुख

By Shakti Prakash Shrivastva on July 28, 2021
0 807 Views

बाराबंकी, (संवाददाता)। तेज रफ्तार की वजह से लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर खड़ी एक निजी  डबल डेकर बस में ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। यात्रियों भरी बस पंजाब से बिहार जा रही थी। एक्सेल टूटने की वजह से सड़क पर ही खड़ी कर ड्राइवर सुबह होने का इंतजार कर रहा था कि मंगलवार की देर रात ये हादसा हो गया।

एडीजी, लखनऊ जोन सत्य नारायण साबत की मुताबिक इस हादसे में 18 लोगों की मृत्यु हुई हैं। बस के नीचे फंसे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस यात्री साहनी की मुताबिक जिस बस में वे अंबाला से बैठे थे वे उन्हे हिसार में बस की खराबी बता दूसरे बस में बैठा दिया जो पहले से ही भरी हुई थी। इस जगह पर इस बस में खराबी बता ड्राइवर ने बस खड़ी कर दी। देर रात गर्मी से बेहाल यात्री कोई सो रहा था कोई टहल रहा था कि इसी बीच एक बड़ी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस काफी दूर तक ट्रक में फंस कर घिसटते हुए गयी। अचानक हादसे से चिल्ल-पों मच गया, चारों तरफ खून ही खून दिख रहा था। हादसे के वक्त बारिश होने से बचाव कार्य में भी समस्या आई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल ले जाने के साथ मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बस के यात्रियों को बाहर निकालने में सफलता पाई। राहत और बचाव का काम अभी जारी है। इस घटना के बाद हाईवे कई किलोमीटर तक जाम रहा। मृतकों में सभी लोग बिहार के सुपौल,सीतामढ़ी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी खेती-किसानी के लिए गाँव जा रहे थे। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। पीएम ने सीएम योगी से भी बात की। पीएम और सीएम ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सभी को मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *