Responsive Menu
Add more content here...
April 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • महाराष्ट्र में कोरोना से 19 हजार मौतें 29 दिन में
May 30, 2021

महाराष्ट्र में कोरोना से 19 हजार मौतें 29 दिन में

मुंबई, (ब्यूरो)। देश में कोरोना संक्रमण से संबन्धित आंकड़े जहां राहत देने वाले हैं वहीं महाराष्ट्र में अभी स्थिति भयावह बनी हुई है। पिछले 29 दिन में 19 हजार मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 20,295 नए मामले सामने आए और 443 मौतें हुईं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 57,13,215 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 94,030 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की मुताबिक 31,964 रोगियों को दिन में अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 53,39,838 हो गई।

महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,76,573 रह गई है। 2,58,799 नई जांच के साथ, महाराष्ट्र में अब तक जांच की गई नमूनों की संख्या बढ़कर 3,46,08,985 हो गई। विभाग ने कहा कि मुंबई में कोविड-19 के 1,038 नए मामले सामने आए और 25 मौतें हुईं, जिससे शहर में संक्रमण के मामले बढ़कर 7,03,560 हो गए और मरने वालों की संख्या 14,775 हो गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *