Responsive Menu
Add more content here...
June 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • IFWJ अध्यक्ष की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिला पत्रकार संगठनों का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा माँगपत्र

IFWJ अध्यक्ष की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिला पत्रकार संगठनों का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा माँगपत्र

By Shakti Prakash Shrivastva on August 1, 2022
0 481 Views

पूर्वाञ्चलनामा रिपोर्ट, लखनऊ। इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रम राव की अगुवाई में पत्रकार संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। चौदह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से लंबित पड़े पत्रकारों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का अनुरोध किया। इस बाबत पेंशन, भूखंड, चिकित्सा दुर्घटना बीमा, यूट्यूब चैनलों के लिए नियमावली और छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के लिए विज्ञापन संबंधित एक माँगपत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स  यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी और महामंत्री प्रेम कांत तिवारी ने मुख्यमंत्री को माँगपत्र सौंपते हुए पत्रकारों को पेंशन, भूखंड, पीजीआई में सभी श्रमजीवी पत्रकारों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा, पत्रकार बंधु के गठन, यूट्यूब चैनलों के लिए नियमावली,  प्रेस मान्यता समिति के गठन और छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के लिए विज्ञापन की मांग की। लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट्स  यूनियन के अध्यक्ष शिवशरण सिंह और महामंत्री विश्वदेव राव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि यूपी प्रेस क्लब में आयोजित अखबार कर्मियों की मई दिवस रैली में एक प्रस्ताव पारित कर इससे संबंधित एक प्रपत्र पूर्व में आपको प्रेषित किया जा चुका है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रम राव ने उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित यूनियन के राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन का मुख्यमंत्री से उद्घाटन करने का अनुरोध भी किया। मुलाकाती प्रतिनिधिमंडल में हसीब सिद्दीकी, प्रेमकांत तिवारी, शिवशरण सिंह, विश्वदेव राव, योगेश मिश्रा,  मनोज मिश्रा ,रजत मिश्रा, मसूद हसन, नितिन श्रीवास्तव, हिमांशु दीक्षित, संतोष चतुर्वेदी, नवलकांत सिन्हा और चंद किशोर शर्मा शामिल रहे। लगभग घंटे भर चली इस बैठक में प्रतिनिधिमंडल के अलावा अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, सूचना निदेशक शिशिर और अपर निदेशक सूचना अंशुमान राम त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *