Responsive Menu
Add more content here...
April 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए तमिलनाडु, राजस्थान व पुदुचेरी में सोमवार से संपूर्ण लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए तमिलनाडु, राजस्थान व पुदुचेरी में सोमवार से संपूर्ण लॉकडाउन

By Nikhil Pal on May 9, 2021
0 476 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)-देश में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कई राज्यों ने पहले से ही लॉकडाउन लागू कर रखा है।वही जिन राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं,वहां राज्य सरकारें एहतियात बरतते हुए कड़े कदम उठा रही हैं।कई राज्यों ने संपूर्ण लाकडाउन और सख्त पाबंदियां लगाने जैसे कदम उठाए हैं। तमिलनाडु, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ने 10 मई यानी सोमवार से संपूर्ण लाकडाउन का एलान किया है जो 24 मई तक लागू रहेगा। कर्नाटक में शुक्रवार शाम से और केरल में शनिवार सुबह से ही लाकडाउन प्रभावी हो गया है।

केरल व कर्नाटक में भी लॉकडाउन

चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक बयान जारी कर कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए लाकडाउन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। शुक्रवार को जिलाधिकारियों के साथ कोरोना के हालात की समीक्षा करने और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर लाकडाउन लागू करने का फैसला किया गया। आवश्यक सामान और सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें और निजी एवं सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। सरकारी शराब की दुकानें, बार, स्पा, जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून, सिनेमा हाल, क्लब, पार्क, बीच भी इस दौरान बंद रहेंगे।राजस्थान सरकार ने भी 10 से 24 मई तक के लिए राज्य में लाकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। किराना, दूध, सब्जी, फल और अन्य आवश्यक सामान की दुकानें कुछ समय के लिए खोलने की छूट दी गई है।कर्नाटक में शुक्रवार शाम और केरल में शनिवार सुबह से लाकडाउन प्रभावी हो गया है। केरल में 16 मई तक पाबंदियां जारी रहेंगी। इन दोनों ही राज्यों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बेंगलुरु तीन लाख से ज्यादा सक्रिय मामलों वाला देश का पहला महानगर बन गया है। गोवा में भी रविवार से 15 दिनों के लिए कफ्र्यू लगाया जा रहा है। इस दौरान शराब की दुकानों के साथ ही किराना और दूध-सब्जी की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी।हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चार जिलों में सोमवार से लाकडाउन लगाने का फैसला किया है। ये जिले हैं- कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर। इसके अलावा सरकार दूसरे क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू के तहत नए प्रतिबंध भी लागू करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *