Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • बीजेपी सांसद मेनका गांधी : एक बयान से विरोधी चित्त, कयासों पर लगा विराम

बीजेपी सांसद मेनका गांधी : एक बयान से विरोधी चित्त, कयासों पर लगा विराम

By Shakti Prakash Shrivastva on October 12, 2021
0 581 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

कहा जाता है कि किसी भी क्षेत्र में  पेशेगत परिपक्वता का अपना अहम स्थान होता है। राजनीति में तो इसका महत्व कुछ अधिक ही है। क्योंकि इस क्षेत्र में एक अपरिपक्व निर्णय आपको अर्श से फर्श तक पहुंचा देता है। बीजेपी के सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी के बारे में कहा जाता है कि वो एक मजीं हुई परिपक्व राजनेता है। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पिछले दिनों वरुण गांधी समेत बाहर किए जाने के बाद उपजे हालात में उनके द्वारा दिये गए बयान ने न केवल कयासबाजों को आईना दिखाया है बल्कि यह साबित कर दिया है कि वो वाकई एक परिपक्व राजनेता है। सोमवार को मीडिया से मुखातिब उन्होंने कहा कि मैं 25 साल से कार्यकारिणी में हूँ, मुझे बदल दिया गया तो कौन सी बड़ी बात हो गई। नए लोगों को भी मौका मिलना चाहिए। इसमें चिंता जैसी कोई बात नहीं है। मैं बीजेपी में ठीक हूं। उन्होंने कहा कि मेरा न कद घटा और पद। न मुझे कोई फर्क पड़ा और किसी और पर। मेनका ने कहा कि यह कोई बड़ी चीज नहीं है। हर वर्ष कार्यकारिणी बदली जाती है। कार्यकारिणी को बदलना पार्टी का हक है। मेरी नजर लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक पर है। मां की तरह सहेज कर घर की तरह संसदीय क्षेत्र के लोगों का दुख बांट रही हूं।

राजनीति में अमूमन ऐसा देखा जाता है कि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा जब किसी प्रभावशाली नेता की उपेक्षा किए जाने की सूचना मिलती है तो दूसरे दल उसे और विवादित और स्वाभिमान-प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ बताकर अपने साथ मिलाने कि कवायद करने लगते है। बीजेपी सांसद मेनका गांधी और उनके पुत्र वरुण गांधी को जब पिछले दिनों बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किए जाने की सूचना मिली तो विपक्षियों द्वारा कुछ इस तरह के कयास लगाए जाने लगे कि अब मेनका विद्रोह करेंगी। लेकिन जिस तरह मेनका ने मीडिया को दिये गए अपने जवाब से विपक्षियों को चारो खाने चित्त कर दिया। यह साबित कर दिया कि वो एक परिपक्व राजनेता है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *