Responsive Menu
Add more content here...
April 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

CS के सेवा विस्तार का होगा मतलब !

By Shakti Prakash Shrivastva on July 16, 2025
0 141 Views

                                                                                            शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेट्री यानि मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की गिनती प्रदेश के अच्छे प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसे मंद अधिकारियों में की जाती है। यही वजह है कि उनके कार्यकाल समाप्ति के पहले ही सरकार उनके सेवा विस्तार के लिए प्रयासरत है। 1988 बैच के आईएएस मनोज सिंह इसी महीने की 31 तारीख को सेवानिवृत होने वाले है। लेकिन प्रदेश में मौजूदा सियासी समीकरणों को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि इस बार उनका सेवा विस्तार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सियासी कद का भी कमोबेश निर्धारण करेगा।

महीने भर पहिले की ही बात है कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक और भरोसेमंद आईपीएस अधिकारी रहे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते थे कि उनको सेवा विस्तार मिल जाए। बाकायदे उनके लिए केन्द्रीय मंत्रालय को अपेक्षित पत्र भी भेजा गया। लेकिन उनको विस्तार नहीं दिया गया।

इस बार जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिल्ली जाने और वहाँ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद लखनऊ वापस आते ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात करने से प्रदेश का सियासी पारा फिर चढ़ गया है। सियासी गलियारे मे इस बार की चर्चा भी होने लगी है कि मुख्यमंत्री योगी के दिन पूरे हो रहे है। प्रदेश में कुछ नया सियासी हालात आकार लेने वाला है। हालांकि ऐसी स्थिति योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के दिन से ही बनी हुई है। केंद्र और राज्य बीजेपी का एक तबका ऐसा भी है जो योगी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर एक दिन भी नहीं चाहता। ऐसे ही नेताओं की जमात एक बार फिर एकजुट गई है और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ साजिशों की रणनीति बनाने मे जुट गई है। हालाँकि अपनी विशिष्ट कार्यशैली, कार्य दक्षता और भगवद कृपा के चलते फिलहाल योगी अपनी कुर्सी पर काबिज हैं।

भले ही चंद महीने पहिले प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिला था लेकिन योगी के एक दूसरे पसंदीदा अधिकारी अमित सिंह को एक बार प्रतिनियुक्ति काल को विस्तार मिल गया है। 2000 बैच के इंडियन रेलवे स्टोर्स सर्विसेस के अधिकारी अमित वर्तमान में मुख्यमंत्री योगी के सचिव है। 2017 में प्रतिनियुक्ति पर योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव बने अमित का प्रतोनियुक्ति अवधि अगस्त 2025 तक के लिए बढ़ाया गया था जो अब बढ़कर मार्च 2026 तक के लिए कर दिया गया है। अमित प्रकरण से ऐसा लगता है कि योगी का पलड़ा भारी है और ऐसा ही रहा तो मनोज कुमार सिंह के सेवा विस्तार के लिए भेजे गए पत्र का सकारात्मक परिणाम आएगा और सेवा विस्तार मिल जाएगा। और अगर ऐसा हुआ तो सारे कयासों और चर्चाओं के बावजूद यह साबित हो जाएगा कि योगी आदित्यनाथ का सियासी पलड़ा अभी भी औरों की तुलना में पूर्व की भांति भारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *