Responsive Menu
Add more content here...
June 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए सिंगापुर ने भारत को भेजे 256 ऑक्सीजन सिलेंडर
April 28, 2021

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए सिंगापुर ने भारत को भेजे 256 ऑक्सीजन सिलेंडर

By 0 530 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)– देश में कोरोना का कहर जारी है।कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों की वजह से ऑक्सीजन की कमी से मरीजों को जूझना पड़ रहा है।वही ऑक्सीजन संकट के बीच सिंगापुर (से 2 C-130 विमानों को ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ रवाना कर दिया गया है।ये दोनों विमान आज भारत पहुंचेंगे। सिंगापुर के सांसद मालिकी उस्मान ने विमानों को हरी झंडी दिखाकर भारत के लिए रवाना किया। सिंगापुर वायु सेना के ये विमान 256 ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ आज भारत पहुंचेंगे।

ऑक्सीजन संकट दूर करने की कोशिश

भारत में कोरोना महामारी की बिगड़ती स्थिति के बीच ऑक्सीजन का संकट गहराता जा रहा है।दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों के अस्‍पतालों में ऑक्‍सीजन सप्‍लाई पूरी नहीं हो पा रही है।हालांकि केंद्र सरकार और राज्‍य सरकारों की ओर से लगातार इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क और रेलमार्ग के अलावा हवाई मार्ग से भी ऑक्‍सीजन टैंकर और सिलेंडरों का ट्रांसपोर्टेशन किया जा रहा है।ऑक्सीजन के लिए मची हायतौबा के बीच अब सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय वायु सेना के मालवाहक विमान सी-17 विमान ने 24 अप्रैल को हिंडन एयर बेस से पुणे एयर बेस के लिए सुबह 8 बजे उड़ान भरी और वहां से ऑक्सीजन के दो खाली कंटेनर ट्रक लोड कर गुजरात के जामनगर एयर बेस पहुंचे। हिंडन एयर बेस से 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे उड़ान भरने वाले सी-17 जेट सुबह 10 बजे पुणे पहुंची। पुणे में सी-17 जेट पर ऑक्सीजन के दो खाली टैंकर लोड किए गए। भारतीय वायुसेना (IAF) दुबई और सिंगापुर से 9 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर हवाई मार्ग से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयरपोर्ट पर लेकर आई है। बुधवार को जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि इन टैंकरों को मंगलवार को पानागढ़ एयरपोर्ट लाया गया।बयान में बताया गया कि इसके अलावा, वायुसेना का सी-17 विमान मंगलवार को इंदौर से 2 क्रायोजेनिक टैंकर जामनगर, जोधपुर से दो टैंकर उदयपुर और दो टैंकर हिंडन से रांची लेकर आया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *