Responsive Menu
Add more content here...
July 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यूपी पंचायत चुनाव:भाजपा ने उन्नाव से काटा कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर का टिकट

By Nikhil Pal on April 11, 2021
0 522 Views

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रेप केस में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को पंचायत चुनाव का टिकट दिया था। 8 अप्रैल को टिकट देने के तीन दिन बाद ही 11 अप्रैल को बीजेपी ने उनका टिकट रद्द कर दिया। कुलदीप सेंगर की पत्नी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का टिकट देने के बाद, पार्टी ही नहीं सोशल मीडिया पर भी बीजेपी की किरकिरी हुई थी।संगीता सेंगर का टिकट रद्द करने का फैसला लेते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वार्ड नंबर 22 में संगीता सेंगर को टिकट दिया था, जिसे रद्द किया जाता है। अब वे बीजेपी की प्रत्याशी नहीं रहेंगी।

बीजेपी ने पहले दिया था टिकट

उन्नाव की चार सीटों से विभिन्न दलों से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर उन्नाव की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। भाजपा ने उनको एक बार फिर टिकट दिया था। जिसके बाद से पार्टी में ही विरोध के सुर उठने लगे थे। भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दूसरे चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों की शनिवार को कानपुर में समीक्षा की थी। इसी दौरान प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा होने लगी। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता के परिश्रम की परिकाष्ठा के आधार पर हम सभी चुनाव जीतेंगे। सभी वार्ड के चुनाव जीतेंगे और जनपदों में बोर्ड भी बनेगा। सभी जिला पंचायत अध्यक्ष अपने होंगे। भाजपा हर जगह पर जिला पंचायत के साथ ही हर वार्ड में भी चुनाव जीतेगी। हर कार्यकर्ता से कहा गया है कि वह पार्टी के प्रत्याशी के साथ पूरे जोश के साथ लगें। हर बूथ को बेहद मजबूती दें। भाजपा ने गुरुवार को उन्नाव के बांगरमऊ से भाजपा के विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को फतेहपुर चौरासी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी घोषित किया था। कुलदीप सिंह सेंगर उन्नाव के बहुचर्चित माखी कांड में दुष्कर्म तथा पीडि़ता के पिता की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा झेल रहे हैं। दुष्कर्म में दोषी पाए जाने के बाद से भाजपा से निष्काषित कुलदीप सिंह सेंगर बांगरमऊ से विभिन्न पार्टी से चार बार विधायक रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *