Responsive Menu
Add more content here...
January 14, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

भूपेन्द्र सिंह : 33 साल की सेवा, 55 साल की उम्र, बने UP बीजेपी अध्यक्ष

By Shakti Prakash Shrivastva on August 25, 2022
0 297 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

आखिरकार किन्तु परंतु होते हवाते उत्तर प्रदेश बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल ही गया। जबसे निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के जलशक्ति काबीना मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। तभी से प्रदेश बीजेपी समीकरण आधारित सुयोग्य अध्यक्ष की तलाश में लगी थी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से लेकर कई नेताओं के नाम बतौर अध्यक्ष मीडिया की सुर्खियां बनी। राजनीतिक गलियारों में भी बड़ी चर्चाएं और कयासबाजी हुईं। लेकिन अपनी अलग स्टाइल में लोकतान्त्रिक व्यवस्था चला रहे पार्टी आलाकमान ने यूपी पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में भी वही किया जो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में किया था। यानि चर्चाओं में रहने वालों से दूर आवश्यक समीकरणों को साधने वाला कोई आलाकमानी प्रिय ही होगा अध्यक्ष सो वही हुआ। 1989 से पार्टी से जुड़े भूपेन्द्र सिंह मूलतः जाट बिरादरी से हैं। 55 साल की उम्र वाले भूपेन्द्र 2011 से 2018 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे। 2016 से विधान परिषद सदस्य हैं। 2017 में बनी पहली योगी आदित्यनाथ सरकार में इन्हे पंचायती राज विभाग का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। 2019 में इन्हे प्रोन्नति देते हुए उसी विभाग का कैबिनेट मंत्री बना दिया गया। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में जब दुबारा राज्य में बीजेपी की सरकार बनी तो इसमें भी इन्हे पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाए रखा गया। बुधवार को दिल्ली में पार्टी आलाकमान सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई मुलाकात के बाद अगले ही दिन इन्हे प्रदेश की बागडोर सौंपने की अधिकृत घोषणा हो गई। इन्हे प्रदेश की कमान देकर पार्टी ने एक तीर से क्षेत्रीय और जातीय दोनों ही समीकरणों को साधने का प्रयास किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी द्वारा किया गया यह प्रयोग कितना सफल होगा यह तो व्यक्त के गर्भ में है। लेकिन अध्यक्ष बनाए जाते ही श्री भूपेन्द्र द्वारा 2024 चुनाव में प्रदेश की सारी सीटें बीजेपी की झोली में लाने सरीखे बयान उनके तेवर का आगाज कराने लगे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *