Responsive Menu
Add more content here...
January 15, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में 78 दिनों बाद 23 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस, कई हिस्‍सों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू

देश में 78 दिनों बाद 23 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस, कई हिस्‍सों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू

By Nikhil Pal on March 13, 2021
0 441 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े एक बार फिर डराने लगे हैं। तमाम उपायों के बावजूद महाराष्ट्र समेत छह राज्यों में स्थिति नियंत्रण में नहीं आ रही है। इन राज्यों के चलते देश में ढाई महीने बाद पहली बार एक दिन में 23 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। सौ से ज्यादा मरीजों की जान भी गई है। सक्रिय मामले भी दो लाख के करीब पहुंच गए हैं। इसके चलते देश के कई हिस्‍सों में लॉकडाउन की वापसी हो गई है। यही नहीं कई शहरों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। साथ ही स्कूलों को फि‍र बंद करने की नौबत आ गई है।

फिर हुई लॉकडाउन की वापसी

देश के छह राज्‍यों महराष्‍ट्र, पंजाब, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्‍यादा मामले सामने आ रहे है। महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन की वापसी हो रही है। नागपुर और परभणी जिले में लॉकडाउन लगाया गया है। पुणे में 31 मार्च तक स्कूलों कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं होटल रेस्‍तरां को भी देर तक खोलने की मनाही है।अमरावती, नासिक, ठाणे, औरंगाबाद समेत कई जिलों में स्‍कूल बंद हैं। साथ ही इन जिलों में सख्‍त पाबंदियां लगाई गई हैं। मुंबई में मास्‍क नहीं पहनने वालों पर सख्‍ती बढ़ाई गई है। नागपुर और भुसावल डिवीजनों के कुछ स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफार्म टिकट की कीमत 50 रुपये कर दी गई है। नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, बडनेरा, मडगांव, शेगांव, अकोला, अमरावती और खांडवा स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये का कर दिया गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में संक्रमण के 23,285 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले, पिछले साल 24 दिसंबर को इससे ज्यादा 24,712 मामले पाए गए थे। मात्र छह दिनों में ही देशभर में 1,16,758 मामले पाए जा चुके हैं। इस दौरान 117 लोगों की मौत भी हुई है।वहीं टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे तक लाभार्थियों को वैक्सीन की कुल 2.80 करोड़ डोज दी जा चुकी थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *