Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यात्रियों को लगेगा रोडवेज का करंट

By Shakti Prakash Shrivastva on January 22, 2023
0 482 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी मंहगाई का निवाला लगातार उपभोक्ता ही बन रहा है। चाहे उपभोक्ता खरीददार के रूप में दुकानदार का हो या यात्रियों के रूप में रेल और रोडवेज का हो।  उत्तर प्रदेश में इस बार फिर महंगाई का निवाला बनने जा रहा है रोडवेज का यात्री। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम अब राज्य में बसों का किराया बढ़ाने की जुगत में है। इसके लिए वो मंहगाई का हवाला दे रहा है। साथ ही यह भी दलील दे रहा है कि लगातार मंहगाई बढ़ने के बावजूद 2020 से यात्री बसों के किराये में कोई बढ़ोत्तरी नही की गई है लिहाजा अब उसका बढ़ाया जाना अपरिहार्य हो गया है। इस बाबत रोडवेज प्रशासन की तैयारी है कि किराया लगभग 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ाया जाए। इस हिसाब से बढ़े हुए किराये के लिए प्रत्येक सौ किलोमीटर पर 25 रुपये अधिक देने पड़ेंगे। इस समय रोडवेज की साधारण बस का किराया 1.05 रुपये प्रति किलोमीटर के लिहाज से है। बढ़ने के बाद यह 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर हो जाएगा।  रोडवेज के अधिकारियों की मुताबिक लगातार रोडवेज का नुकसान बढ़ रहा है। उसको देखते हुए किराया में बढ़ोत्तरी करना आवश्यक है। हालांकि यह भी सच्चाई है कि किराया बढ़ाए जाने के बावजूद पिछले दिनों यात्री सुविधाओं में किसी तरह की कोई सुधार नहीं हुआ था। आए दिन मीडिया में रास्ते में बसों के खराब होने और आग लगने की घटनाए सुनने-देखने को मिल जाती है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक  संजय कुमार की मुताबिक यात्रियों को बेहतर सेवा देने के उद्देश्य के तहत बसों का किराया बढ़ाने जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने भी यह दलील दी कि वर्ष 2020 के बाद से किराया नहीं बढ़ा है।  जबकि यह हर साल किराया बढ़ाने की व्यवस्था है। जल्द ही शासन स्तर पर इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। श्री कुमार की मुताबिक लगातार डीजल की कीमतें बढ़ रही है। इसके अलावा स्पेयर पार्ट्स भी महंगे हो रहे हैं। इस वजह से रोडवेज का घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे ही रहा तो मार्च तक यह घाटा 250 करोड़ रुपये हो जाएगा। इसलिए इससे उबरने के लिए कुछ न कुछ करना ही होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *