Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

वहाँ राफेल की दहशत तो यहाँ बुलडोजर की !

By Shakti Prakash Shrivastva on May 14, 2025
0 251 Views

                                                                              शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव
पाकिस्तान में रहने वाले इन दिनों जिस तरह भारतीय सेना की कार्रवाइयों में राफेल को लेकर लेकर दहशत में है कमोबेश उसी तरह नेपाल सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के जिलों के नागरिकों में बुलडोजर की दहशत है। इन दिनों उत्तर प्रदेश में नेपाल के सीमावर्ती जिलों में बुलडोजर की कार्रवाई लगातार जारी है। बुलडोजर की यह कार्रवाई अवैध निर्माणों पर हो रही है। अभी तक श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महराजगंज और लखीमपुर खीरी में कई मदरसे और अवैध संपत्तियाँ ध्वस्त किए गए।
दशकों से मीडिया में इस बात की खबरे सुर्खियां बटोरती थी कि नेपाल और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में कुछ असामाजिक तत्व गलत तरीके से सरकारी सम्पत्तियों व ज़मीनों पर कब्जा कर उस पर अवैध निर्माण करा रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करता था। लेकिन जब से प्रदेश में बीजेपी और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर योगी आदित्यनाथ विराजमान हुए। इस अवैध अतिक्रमण की जांच शुरू की गयी। यह प्रमाणित हो जाने के बाद की वाकई अतिक्रमण अवैध है अब उन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गयी है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि इलाके में अवैध कब्जों और बिना मान्यता के संचालित धार्मिक संस्थानों की बड़ी संख्या है। इस पर कार्रवाई के लिए विभाग और पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। इस क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश भर में अतिक्रमण हटाओ और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नेपाल से सटे जिलों महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और लखीमपुर जैसे जिलों में स्थानीय प्रशासन विशेष अभियान चला रहा है।
बुधवार को श्रावस्ती जिले के तहसील जमुनहा के ग्राम रामपुर बस्ती और भिनगा तहसील के ग्राम केशवापुर, जोगिनभरिया में शासकीय भूमि पर स्थित अवैध मदरसा को ध्वस्त कर दिया गया है। निजी भूमि पर अमान्यता प्राप्त दो मदरसों को चिह्नित कर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
बुधवार को ही सिद्धार्थनगर के ग्राम युसूफपुर पोस्ट शिवपति नगर तहसील नौगढ़ के मदरसा दारुल हुदा की बाउंड्रीवाल, ग्राम गौरा उर्फ गौरी, बजहा बाजार में मदरसा शमशुल हुदा, गांव भादा मुस्तहकम, शोहरतगढ़ और ग्राम दुल्हा शुमाली फसादीपुर नौगढ़ तथा सिकरी बाजार गांव में अवैध मदरसे पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। बलरामपुर में ग्राम परसा विजुआ तुलसीपुर में मदरसा और ग्राम सोनपुर तहसील बलरामपुर में भी कार्रवाई हुई। महराजगंज में हुई कार्रवाई में जहां तहसील फरेंदा ग्राम इलाहाबास में अवैध मदरसे को हटाया गया वहीं निचलौल तहसील में बिना मान्यता चल रहे चार मदरसों को नोटिस देकर सील किया गया।
लखीमपुर खीरी में सार्वजनिक भूमि पर एक मस्जिद, एक मजार, एक ईदगाह पर अतिक्रमण मिला, जबकि निजी भूमि पर दो मदरसे ऐसे पाए गए, जो अवैध हैं। यहां एक को सील करते हुए दो ईदगाह पर कार्रवाई की गई है। सार्वजनिक भूमि पर बने अवैध मस्जिद व मजार को भी हटाया गया।
बहराइचमें भी एक मदरसे को हटाया गया। इसके अतिरिक्त 10 किमी. के मध्य सरकारी भूमि से बुधवार को चार अतिक्रमण हटाया गया। यहां से कुल 169 अवैध अतिक्रमण को हटाया जा चुका है।
प्रशासन के इन कार्रवाइयों पर इलाकाई सकते में है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *